ईद के मौके पर शाहरुख खान ने फैंस को दी मुबारकबाद 
मनोरंजन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने ईद पर दी मुबारकबाद, इंतजार में घर के बाहर खड़े थे फैंस

Shah Rukh Khan On Eid: शाहरुख खान ने अपने घर के बाहर बालकनी में खड़े होकर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है। अपने चिरपरिचित अंदाज में शाहरुख खान फैंस को ईद की बधाई देते नजर आए।

अनिल सिंह

Shah Rukh Khan Wishes Eid: देशभर में ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सितारों के फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों की मुबारकबाद पाने के लिए उत्सुक नजर आ रहे थे। शाहरुख खान समेत कई कलाकारों ने ईद के मौके पर अपने प्रशंसकों को ईद की मुबारकबाद दी है। शाहरुख खान अपने अंदाज में घर के बाहर बालकनी में खड़े होकर हवा में हाथ लहराते हुए लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए नजर आए हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के अन्य कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है। इनमें प्रियंका चोपड़ा, सुष्मिता सेन, दीपिका कक्कड़, जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा का नाम शामिल है।

वीडियो में आप देख सकते हैं शाहरुख खान अपने अंदाज में अपने प्रशंसकों को ईद की मुबारकबाद देते हुए नजर आ रहे हैं। वह अपने घर के बाहर की बालकनी में खड़े होकर हवा में हाथ लहराते हुए फैंस को बधाई दे रहे हैं। विरल भयानी नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शाहरुख खान का ईद की बधाई वाला यह वीडियो अपलोड किया गया है। फैंस ने कमेंट के माध्यम से शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने प्रशंसकों को ईद की मुबारकबाद दी है, उन्होंने ईद मुबारक वाली तस्वीर साझा की है और कैप्शन में लिखा है सभी को ईद मुबारक। सुष्मिता सेन ने भी चांद मुबारक लिखी हुई एक तस्वीर साझा की है। वहीं दीपिका कक्कड़ ने तो ईद की पूरी तैयारी के साथ अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोनाक्षी सिन्हा भी पति जहीर इकबाल के साथ पहली ईद मनाते हुए नजर आई हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर लोगों को ईद और गुड़ी पाड़वा की बधाई दी। जॉन अब्राहम अपने फैंस के साथ मिलकर ईद का जश्न मनाते हुए नजर आए।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा