Shah Rukh Khan Birthday: 60 के हुए शाहरुख खान!  
मनोरंजन

शशि थरूर ने शाहरुख को बताया 'बेंजामिन बटन' का किरदार, 60 की उम्र में करते हैं इतनी मेहनत

SRK@60: शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर अक्षय कुमार और शशि थरूर ने उनकी फिटनेस की तारीफ की। किंग खान कभी वर्कआउट मिस नहीं करते और प्रोटीन युक्त डाइट लेते हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान आज रविवार को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हालांकि, उनकी उम्र पर विश्वास करना फैंस और सेलिब्रिटी के लिए मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उनकी फिटनेस और चेहरे की चमक उम्र के साथ बढ़ती जा रही है।

एक्टर की 'उम्र के रुकने' वाली इस अद्भुत फिटनेस से हैरान होकर अभिनेता अक्षय कुमार और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी उनकी जमकर तारीफ की है।

अक्षय कुमार और शशि थरूर ने की तारीफ

अक्षय कुमार ने शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी फिटनेस की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "आपके खास दिन पर बहुत-बहुत बधाई, शाहरुख। 60 के लगते नहीं हो वैसे तो (शक्ल से 40, अक्ल से 120 हो)। जन्मदिन मुबारक हो, दोस्त।"

शशि थरूर ने शाहरुख खान की तुलना हॉलीवुड फिल्म 'द क्यूरियस केस ऑफ बेंजामिन बटन' के किरदार से की। उन्होंने कहा कि शाहरुख 'उल्टी जिंदगी' जी रहे हैं, यानी वे बुढ़ापे से जवानी की तरफ बढ़ रहे हैं। थरूर ने कहा कि उनके चेहरे पर झुर्रियां नहीं हैं, बाल सफेद नहीं हैं, चेहरे की चमक बरकार है और शारीरिक फिटनेस भी लाजवाब है, जो यह संकेत देती है कि वह जवान हो रहे हैं।

फिटनेस के लिए अनुशासन का सख्ती से पालन

शाहरुख खान की इस लाजवाब फिटनेस के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और एक अनुशासित दिनचर्या है। वह खुद इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह अपने खाने और वर्कआउट को कभी मिस नहीं करते हैं।

देर रात वर्कआउट: शाहरुख ने बताया था कि भले ही रात को वे 2 बजे शूटिंग से घर आएं, लेकिन वर्कआउट करने के बाद ही सोने जाते हैं।

प्रोटीन युक्त डाइट: वह वर्कआउट के तुरंत बाद प्रोटीन युक्त मील जरूर लेते हैं, क्योंकि यह मांसपेशियों को पोषण देने के लिए बहुत जरूरी होता है। किंग खान अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा ज्यादा रखते हैं।

'पठान' के लिए ट्रांसफॉर्मेशन: उन्होंने 58 साल की उम्र में अपनी फिल्म 'पठान' के लिए खुद को ट्रांसफॉर्म करते हुए सिक्स पैक एब्स बनाए थे। इस लुक के लिए उन्होंने अंडे, दालें, ब्रोकली, स्प्राउट्स, ग्रिल्ड चिकन और नॉनवेज के कई व्यंजनों को शामिल किया था।

'किंग खान' की पसंद

ऐसा नहीं है कि शाहरुख सिर्फ प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन ही करते हैं। उन्हें परांठे, बिरयानी (वह भी देसी घी के साथ) और लस्सी पीना भी पसंद है। खुद शाहरुख और सलमान खान कई शोज में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि दोनों को ही बिरयानी बहुत पसंद है।

EndFragment

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार