स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

सुब्रत रॉय के किरदार में नजर आएंगे दृश्यम फेम सिद्धार्थ बोडके, हंसल मेहता लेकर आ रहे है Scam 2010

Scam 2010 First Look: स्कैम 1992 की सफलता के बाद हंसल मेहता स्कैम 2010 के साथ लौट रहे हैं। सीरीज में सिद्धार्थ बोडके लीड रोल में नजर आएंगे और इसका प्रीमियर जनवरी 2027 में सोनी लीव पर होगा।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • स्कैम 2010 का फर्स्ट लुक जारी, सिद्धार्थ बोडके लीड रोल में

  • सुब्रत रॉय की जिंदगी और सहारा घोटाले पर आधारित होगी सीरीज

  • हंसल मेहता की सीरीज सोनी लिव पर होगी रिलीज

Scam 2010 First Look Sidharth Bodke: स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी की जबरदस्त सक्सेस के बाद फिल्ममेकर हंसल मेहता अपनी अगली फ्रैंचाइची के साथ वापसी के लिए तैयार है। इस नई सीरीज का फर्स्ट लुक आज सामने आ गया है।

स्कैम 2010 में एक्टर सिद्धार्थ बोडके लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज के ऐलान के बाद से ऑडियंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी ज्यादा हाई हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि स्कैम 2010 सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय के जीवन पर आधारित हो सकती है।

सोनी लिव पर होगी रिलीज

स्कैम 2010 के ओटीटी प्रीमियर की जानकारी भी सामने आ गई है। ये सीरीज जनवरी 2017 में सोनी लिव ऐप पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, मेकर्स और प्लेटफॉर्म ने अभी इसकी सटीक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

बिरला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनी यह सीरीज लोकप्रिय स्कैम फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है। हंसल मेहता के निर्देशन में तैयार हो रही इस सीरीज से एक बार फिर दर्शकों को फाइनेंशियल स्कैम की दुनिया से जुड़ी कहानी देखने को मिलेगी।

सुभ्रत रॉय पर आधारित होगी सीरीज

वेब सीरीज स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा पूरी तरह से सहारा ग्रुप के फाउंडर सुब्रत रॉय के जीवन पर आधारित रहने वाली है। सुब्रत रॉय पर साल 2010 में 24,000 करोड़ का सहारा घोटाले का आरोप था। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद साल 2014 में सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी हुई थी।

सिद्धार्थ बोडके निभाएंगे लीड किरदार

सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रहे सिद्धार्थ बोडके ने अपने किरदार की तैयारी और अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि यह उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण और खास अनुभवों में से एक रहा है। अभिनेता के अनुसार, उन्हें किरदार की बाहरी छवि से आगे जाकर उसके पीछे मौजूद इंसान को समझने में दिलचस्पी थी। वह जानना चाहते थे कि उस व्यक्ति की सोच क्या थी, उसे कौन-सी चीजें प्रेरित करती थीं और उसने अपने जीवन में कुछ खास फैसले क्यों लिए।

ग्रामीण रोजगार योजना: शिकायतों के निपटारे की समयसीमा तय, 15 दिन में करना होगा समाधान

BJP की पद यात्रा में बरसे अमित शाह, बोले तेलंगाना से कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है

Cyclone का नाम कैसे पड़ता है, जानें मुरासु का नाम किस देश ने रखा और क्यों ?

ना सुप्रिया सुले बोलीं, ना ही संजय राउत... राहुल गांधी हमेशा करते हैं महाराष्ट्र की उपेक्षा, नवनाथ बन का हमला

700% किराया बढ़ने की दलील पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- मत करिए हवाई यात्रा