ड्रग तस्करी की कहानी पर आधारित होगी हंसल मेहता की बाराबंकी, बिपाशा बसु निभाएंगी खास किरदार

Bipasha Basu Comeback: बिपाशा बसु करीब 6 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। वह हंसल मेहता की अपकमिंग वेब सीरीज ‘बाराबंकी’ में नजर आएंगी। सीरीज की कहानी ड्रग्स तस्करी पर आधारित है।
Bipasha Basu Comeback
बिपाशा बसु (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bipasha Basu Barabanki: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु लंबे समय से बड़े पर्दे और ओटीटी से दूर हैं। अब एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिपाशा बसु करीब छह साल के ब्रेक के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता की अपकमिंग वेब सीरीज 'बाराबंकी' में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

बिपाशा बसु की अपकमिंग सीरीज 'बाराबंकी' को हंसल मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में बिपाशा के साथ विशाल जेठवा और सनी कौशल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में होने वाली ड्रग्स तस्करी और उससे जुड़े अपराध की दुनिया पर आधारित होगी। फिलहाल मेकर्स की ओर से इस सीरीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रोजेक्ट की शूटिंग पिछले महीने से मुंबई में शुरू हो चुकी है और बिपाशा भी इसका हिस्सा हैं।

शादी के बाद फिल्मों से बनाई दूरी

बिपाशा बसु ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। हालांकि शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। साल 2020 में वह वेब सीरीज 'डेंजरस' में नजर आई थीं, जो उनका ओटीटी डेब्यू भी था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया और उनकी पब्लिक अपीयरेंस भी पहले के मुकाबले कम हो गई। फिल्मों की बात करें तो लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म 'अलोन' थी, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था। अब लंबे अंतराल के बाद बिपाशा एक बार फिर अभिनय में सक्रिय होने जा रही हैं।

Bipasha Basu Comeback
Farah Khan Children: बच्चों के अमेरिका जाने पर छलका फराह खान का दर्द, बोलीं- मेरे दिल के 3 टुकड़े

किताब से प्रेरित है कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बाराबंकी' की कहानी आलोक लाल की किताब 'द बाराबंकी नार्कोज: बस्टिंग इंडिया मोस्ट नोटोरियस ड्रग कार्टेल' से प्रेरित है। सीरीज में ड्रग कार्टेल और उसकी तस्करी से जुड़े घटनाक्रम को दिखाया जाएगा। बिपाशा की वापसी को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है, लेकिन अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो हंसल मेहता के निर्देशन में उनका यह नया प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए एक दिलचस्प कमबैक साबित हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com