Actress Bhagyashree की जल्द होगी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी, कृति शेट्टी की फिल्म में आएंगी नजर

Actress Bhagyashree: साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कृति शेट्टी की हिंदी डेब्यू फिल्म हम तेरे प्यार में से अब भाग्यश्री भी जुड़ गई हैं। फिल्म में उनके अपोजिट तुम बिन फेम प्रियांशु चटर्जी नजर आएंगे।
Actress Bhagyashree Joins Hum Tere Pyar Mein
एक्ट्रेस भाग्यश्री (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • रोहित शेट्टी की फिल्म 'हम तेरे प्यार में' से जुड़ीं भाग्यश्री

  • कृति शेट्टी के बॉलीवुड डेब्यू में साथ देंगे प्रियांशु चटर्जी

  • फिल्म में भाग्यश्री और प्रियांशु की नई जोड़ी आएगी नजर

Actress Bhagyashree Joins Hum Tere Pyar Mein: 90 के दशक में मैंने प्यार किया से सुमन के किरदार को हर घर में पहचान दिलाने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। भाग्यश्री रोहित शेट्टी की अगली फिल्म हम तेर प्यार में का हिस्सा बनती हुई नजर आने वाली हैं।

साउथ इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद अब एक्ट्रेस कृति शेट्टी बॉलीवुड में भी कदम रखने के लिए तैयार है। वो फिल्म हम तेरे प्यार में से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में एक्ट्रेस भाग्यश्री और प्रियांशु चटर्जी भी उनका साथ देते हुए दिखायी देगें।

शुरू हो गई फिल्म की शूटिंग

रोहित शेट्टी और एवीएस स्टूडियोज द्वारा टुडिप एंटरटेनमेंट के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म की शूटिंग कुछ हफ्ते पहले ही शुरू हुई थी। अब दर्शकों का उत्साह और बढ़ाते हुए निर्माताओं ने घोषणा की है कि 90 के दशक की ब्यूटी क्वीन भाग्यश्री भी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से जुड़ गई हैं।

Actress Bhagyashree Joins Hum Tere Pyar Mein
Halloween पर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की डरावनी अदाओं ने ढाया कहर, भूतनी अवतार में जीता दिल

फिल्म में जमेगी भाग्यश्री और प्रियांशु की जोड़ी

इंडियन सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक्ट्रेस भाग्यश्री हम तेरे प्यार में के साथ 90 के दशक का जादू एक बार फिर बिखेरने के लिए तैयार हैं। अपने यादगार अभिनय के लिए जानी जाने वाली भाग्यश्री इस फिल्म में एक दिलचस्प नए अवतार में नजर आएंगी। वह अपने खास अंदाज, सादगी और आकर्षण के साथ एक ऐसा किरदार निभाने जा रही हैं, जो फिल्म की कहानी को एक नया आयाम देगा।

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में भाग्यश्री के अपोजिट तुम बिन फेम प्रियांशु चटर्जी नजर आएंगे। रोमांटिक सिनेमा के इन दो जाने-पहचाने चेहरों की नई जोड़ी को पर्दे पर एक साथ देखना दर्शकों के लिए खास होने वाला है।

विधि घोड़गांवकर करेगी डायरेक्ट

हम तेरे प्यार में एक रोमांटिक एंटरटेनर है, जिसका निर्देशन विधि घोड़गांवकर कर रही हैं। विधि पिछले 17 वर्षों से रोहित शेट्टी के मार्गदर्शन में उनके साथ काम कर रही हैं। इस फिल्म के जरिए विधि अपने अनोखे नजरिए को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए तैयार हैं, जिसमें प्यार और रिश्तों की एक नई कहानी देखने को मिलेगी। हम तेरे प्यार में का निर्माण अभिषेक एस. व्यास और दीप्ति अग्रवाल ने किया है, जबकि प्रियंका चौधरी फिल्म की सह-निर्माता हैं।