दिलजीत दोसांझ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई 'सतलुज', ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी

Diljit Dosanjh Satluj Movie: दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटने के फौरन बाद इंटरनेट पर लीक हो गई है, जिस पर ओटीटी प्लेटफॉर्म ने गहरी नाराजगी जताते हुए लोगों से अपील की है।

यति सिंह

Satluj Movie Online Leak: बॉलीवुड में इन दिनों फेमस एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म को लेकर जबरदस्त हलचल मची हुई है। मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के संघर्षपूर्ण जीवन पर आधारित फिल्म सतलुज डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज की गई थी। लेकिन रिलीज के महज 2 दिन बाद ही इस फिल्म को अचानक प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

इस कदम के बाद कहानी में एक नया और बेहद चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटने के बावजूद यह फिल्म सतलुज सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। दरअसल, फिल्म सतलुज का पूरा अनकट वर्जन इंटरनेट पर लीक हो चुका है, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म की रातों की नींद उड़ा दी है।

इंटरनेट पर डाउनलोड लिंक की मची अंधी होड़

जैसे ही यह खबर फैली कि फिल्म को आधिकारिक तौर पर हटा दिया गया है, वैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाइरेसी का एक बड़ा सैलाब आ गया। कई यूजर्स इस प्रतिबंधित फिल्म की पाइरेटेड कॉपियां और डाउनलोड लिंक एक-दूसरे के साथ धड़ल्ले से शेयर करने लगे।

कमेंट बॉक्स में लोग अलग-अलग फाइल फॉर्मेट और डाउनलोडिंग सोर्स की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि खुद फिल्म के एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी इस स्थिति पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने उन तमाम लोगों से, जिन्होंने फिल्म डाउनलोड कर ली है, इसे दूसरों तक पहुंचाने की बात कही। दिलजीत का मानना है कि यह फिल्म अब जनता की अमानत बन चुकी है और इसका घर-घर पहुंचना ही उनका मेन मकसद था।

पाइरेसी के इस खेल पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म के इस तरह अवैध रूप से फैलने पर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 ने सख्त नाराजगी जताई है। एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कंपनी ने इस तरह की गतिविधियों पर गहरा अफसोस जताया। उन्होंने पोस्टर जारी कर दर्शकों से अपील की है कि वे इस गैरकानूनी तरीके का हिस्सा न बनें और पाइरेसी को बढ़ावा देने से बचें।

जी5 कंपनी ने साफ किया कि वे इस ऐतिहासिक सिनेमा को कानूनी तौर पर वापस लाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भावुक लहजे में दर्शकों से कहा कि वे भी एक जिम्मेदार नागरिक की तरह अपनी भूमिका निभाएं और फिल्म को दोबारा सही तरीके से पेश करने के उनके कोशिश में मदद करें।

पंजाब के एक बेहद संवेदनशील दौर की असली कहानी

दरअसल पहले इस फिल्म का नाम पंजाब 95 रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर सतलुज रखा गया था। यह फिल्म पंजाब के एक बेहद मुश्किल और अशांत दौर में न्याय की अलख जगाने वाले जसवंत सिंह खालरा की सच्ची कहानी को दर्शाती है।

फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ अर्जुन रामपाल, कनवलजीत सिंह और सुविंदर विक्की जैसे मंझे हुए कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। खालरा परिवार की मंजूरी के बाद इस अनकट वर्जन को दर्शकों के सामने लाया गया था।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान