'सारिका' वेब सीरीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Sarika Web Series: OTT पर छाएंगे बुंदेलखंड के कलाकार, 'सारिका' की रिलीज का हो रहा इंतजार

Sarika Web Series OTT Release: रोमांच और डर से भरपूर वेब सीरीज 'सारिका' जल्द ही OTT पर रिलीज होने वाली है, जिसमें बुंदेलखंड के स्थानीय कलाकारों को अपनी एक्टिंग दिखाने का बड़ा मौका मिल रहा है।

यति सिंह

Sarika Web Series Release: OTT प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों सस्पेंस और डर का एक नया दौर शुरू हो चुका है। अगर आप भी रहस्यमयी कहानियों और रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी वेब सीरीज दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो आपको शुरुआत से लेकर लास्ट तक स्क्रीन से बांधे रखेगी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली इस नई सीरीज का नाम 'सारिका' है, जो हॉरर, ड्रामा और क्राइम थ्रिलर का एक मिश्रण है। सारिका के प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसे बेहद सीमित संसाधनों के बीच इंटरनेशनल लेवल का बनाने की पूरी कोशिश की गई है। इस सीरीज के जरिए मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र की छिपी हुई सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को नेशनल लेवल पर पहचान दिलाने की बड़ी कोशिश की गई है।

बुंदेलखंड के कलाकार दिखाएंगे राष्ट्रीय मंच पर जलवा

सारिका की कहानी को पूरी तरह जीवंत और रियल बनाने के लिए मेकर्स ने शूटिंग लोकेशंस का चुनाव भी बहुत सोच-समझकर किया है। इसके कई जरूरी हिस्सों को मुंबई में फिल्माया गया है, तो वहीं एक बड़े हिस्से की शूटिंग मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की असली और खूबसूरत जगहों पर की गई है। छतरपुर की ऐतिहासिक और प्राकृतिक पृष्ठभूमि ने सीरीज के रहस्यमयी माहौल को और ज्यादा गहरा बनाया है।

विजुअल इफेक्ट्स के लिए किया गया हॉलीवुड तकनीक का इस्तेमाल

सीरीज के मेकर्स का दावा है कि इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसके विजुअल इफेक्ट्स होने वाले हैं। टीम ने हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फिल्मों और वेब सीरीज में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीकों से प्रेरणा ली है। सीरीज में अलौकिक शक्तियों, भूतिया वातावरण और डरावनी घटनाओं को स्क्रीन पर बिल्कुल असली दिखाने के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन में तकनीकी गुणवत्ता पर दिन-रात काम किया गया है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी यह सीरीज

इस पूरे प्रोजेक्ट की कमान आदित्य तिवारी ने संभाली है, जिन्होंने इसके डायरेक्शन और लेखन के साथ-साथ एडिटिंग की जिम्मेदारी भी खुद पूरी की है। वहीं इस वेब सीरीज के निर्माण में नरेश तिवारी ने आदित्य तिवारी का पूरा साथ दिया है। फिलहाल यह सीरीज अपने पोस्ट-प्रोडक्शन के बिल्कुल आखिरी में है और इस सीरीज की तकनीकी बारीकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दर्शकों के बीच इस सीरीज को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है और उम्मीद है कि बहुत जल्द ही इसे एक नामी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया जाएगा।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल