सारा अर्जुन और मुकेश छाबड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

हजारों लड़कियों में चुनी गईं सारा अर्जुन, मुकेश छाबड़ा ने सुनाया यलीना की कास्टिंग का दिलचस्प किस्सा

Mukesh Chhabra ने खुलासा किया कि सारा अर्जुन का ऑडिशन देखकर आदित्य धर हैरान रह गए थे। हजारों ऑडिशन के बाद सारा को यलीना के रोल के लिए चुना गया। धुरंधर की सफलता के साथ सारा का फैन बेस तेजी से बढ़ा है।

सोनाली झा

Sara Arjun Audition In Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर और उसकी सीक्वल धुरंधर 2 की सफलता के बीच एक नाम सारा अर्जुन तेजी से उभरकर सामने आया है। फिल्म में यलीना के किरदार से सारा ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। अब इस रोल की कास्टिंग को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने दिलचस्प खुलासा किया है।

हाल ही में एक बातचीत के दौरान मुकेश छाबड़ा ने बताया कि जब उन्होंने सारा अर्जुन का ऑडिशन आदित्य धर को भेजा, तो निर्देशक का पहला रिएक्शन था कि ये कौन है? मुकेश ने बताया कि उन्होंने जवाब दिया कि यह एक नई लड़की है। शुरुआत में टीम को लगा कि सारा इस किरदार के लिए थोड़ी छोटी लग सकती हैं, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस इतनी दमदार थी कि अंततः उन्हें ही इस रोल के लिए चुना गया।

हजारों ऑडिशन के बाद मिला यलीना का चेहरा

मुकेश के मुताबिक, सारा का ऑडिशन बेहद प्रभावशाली था और जल्द ही इसे दर्शकों के लिए रिलीज किया जाएगा। मुकेश छाबड़ा ने यह भी बताया कि यलीना के किरदार के लिए टीम ने हजारों लड़कियों का ऑडिशन लिया था। मेकर्स की कोशिश थी कि उन्हें एक ऐसा नया चेहरा मिले, जिसे पहले दर्शकों ने कभी न देखा हो और जो पर्दे पर पूरी तरह फ्रेश लगे।

फिल्म की सफलता के साथ बढ़ी पहचान

मुकेश ने कहा कि फिल्म की कहानी के अनुसार यह बेहद जरूरी था कि किरदार में एक खास देश की झलक दिखाई दे और दर्शक उसे पूरी तरह असली मानें। इसी वजह से कास्टिंग में काफी समय और मेहनत लगाई गई। सारा अर्जुन पहले भी कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन असली पहचान उन्हें धुरंधर फ्रेंचाइजी से मिली है। फिल्म की सफलता के साथ उनका फैन बेस तेजी से बढ़ा है और अब वह इंडस्ट्री में एक उभरते सितारे के तौर पर देखी जा रही हैं।

बॉक्स ऑफिस पर जारी है धमाल

वहीं धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 9वें दिन फिल्म ने करीब 41.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 715 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। कुल मिलाकर, सारा अर्जुन की कास्टिंग और परफॉर्मेंस यह साबित करती है कि सही टैलेंट को मौका मिले तो वह कम समय में ही दर्शकों के दिलों पर राज कर सकता है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज