सपना चौधरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Sapna Choudhary Case: 'कुछ तो लोग कहेंगे'... सपना चौधरी की पोस्ट ने खींचा लोगों का ध्यान

Sapna Choudhary Case Reaction: डोमेस्टिक वॉयलेंस के केस के बीच सपना चौधरी को दिल्ली की अदालत से सुरक्षा की बड़ी अंतरिम राहत मिली है, जिसके बाद उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

यति सिंह

Sapna Choudhary Case Viral Post: अपने बेबाक डांस और धमाकेदार गानों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे काले दौर से गुजर रही हैं। स्टारडम से भरी इस दुनिया के पीछे का एक ऐसा दर्दनाक सच सामने आया है जिसने उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया है।

अपनी शादीशुदा लाइफ में कथित तौर पर गंभीर प्रताड़ना का सामना कर रहीं सपना चौधरी अभिनेत्री को अब कानून का सहारा लेना पड़ा है। डोमेस्टिक वायलेंस के पूरे विवाद के बीच दिल्ली की एक अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सपना के पक्ष में एक बेहद कड़ा और बड़ा फैसला सुनाया है, जिससे उनके पति वीर साहू की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

घर की चारदीवारी में कैद हुआ था सपना का दर्द

डोमेस्टिक वॉयलेंस के पूरे विवाद की जड़ें सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में छिपे उस दर्द से जुड़ी हैं जो अब अदालत के गलियारों तक पहुंच चुका है। सपना ने कोर्ट के सामने अपनी याचिका में बेहद भावुक और दर्दनाक आपबीती बयां करते हुए बताया कि 'शादी के बाद से ही उन्हें लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। हालात इतने बदतर हो गए थे कि उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी थी।' इस डोमेस्टिक वॉयलेंस और रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर आखिरकार सपना चौधरी को अपना ससुराल छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। सपना इस समय दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में स्थित अपने मायके में रह रही हैं। वहीं से अपने करियर को संभालने की कोशिश कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर आकर ट्रोलर्स को सिखाया सबक

डोमेस्टिक वॉयलेंस के अदालती ड्रामे और पर्सनल लाइफ के तूफान के बीच सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी दमदार एंट्री मारी है। सपना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बेहद खूबसूरत हरे रंग का सूट पहने और सजी-धजी नजर आ रही हैं।

उनके चेहरे की मुस्कान यह बयां कर रही है कि वह इस मुश्किल वक्त में टूटने वाली नहीं हैं। सपना ने इस पोस्ट के कैप्शन के जरिए समाज और उंगलियां उठाने वाले लोगों पर तीखा तंज कसा है। सपना ने लिखा कि कुछ तो लोग कहेंगे, वरना वे जिंदा कैसे रहेंगे, इसलिए ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान न देकर बस बहरे बन जाएं और मुस्कुराते रहें।'

4 साल के प्यार के बाद रचाई थी शादी

डांसर सपना चौधरी हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करती थीं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के बावजूद वह अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करने से बचती थीं। बता दें कि साल 2020 के जनवरी महीने में उन्होंने हिसार के रहने वाले वीर साहू से शादी की थी। इससे पहले सपना चौधरी और वीर साहू दोनों ने एक-दूसरे को लगभग 4 साल तक डेट किया था। वीर साहू खुद गायक, संगीतकार, लेखक और अभिनेता हैं, जिन्होंने खलनायक और रसूक आला जाट जैसी हरियाणवी फिल्मों में काम किया है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान