पति के गाने के प्रमोशन में जुटी सपना चौधरी, वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा ऐसा सवाल

Sapna Choudhary
Photo - Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : हरियाणा (Haryana) की डांसिंग क्वीन (Dancing Queen) कही जाने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अक्सर सुर्खियों में रहती है। वो अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ न कुछ अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती है। फैंस को भी उनके पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन अभिनेत्री इस बार कुछ अलग पोस्ट शेयर की है। हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।

ये पोस्ट उनके पति वीर साहू (Veer Sahu) के नए गाने 'पक्का हरियाणे का' (Pakka Haryane Ka) का है। जो अब रिलीज हो गया है। इस गाने में वीर साहू का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। इस गाने को नरेंद्र भगन ने गाया है और उन्होंने ही इसे लिखा भी है जबकि दीपेश गोयल ने इसका निर्देशन किया है। ये गाना देसी गीत के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। सपना चौधरी ने अपने पति का नया गाना रिलीज होने पर अपने इस पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में सवाल करते हुए लिखा, 'गाना देखो और बताओ सबसे बढ़िया क्या लगा।' उन्होंने आगे लिखा, 'पक्का हरियाणे का' आउट नाउ.....' सपना चौधरी का ये पोस्ट उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। प्रशंसक उनके इस पोस्ट को लाइक कर इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com