संजीव कपूर और अक्षय कुमार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अक्षय कुमार से ज्यादा फीस मांगना पड़ा भारी, शो से हुए बाहर, फिर संजीव कपूर ने ऐसे पलटा पूरा खेल

Sanjeev Kapoor MasterChef: संजीव कपूर ने खुलासा किया कि ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के पहले सीजन में उन्होंने अक्षय कुमार से सिर्फ ₹1 ज्यादा फीस मांगी थी। मेकर्स ने उनकी मांग ठुकराकर उन्हें शो से बाहर कर दिया।

सोनाली झा

Sanjeev Kapoor Demanded One Rupee: भारतीय कुकिंग जगत के सबसे चर्चित नामों में शामिल संजीव कपूर ने हाल ही में एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे एक समय उनकी फीस की मांग के कारण उन्हें एक बड़े टीवी शो से बाहर कर दिया गया था। खास बात यह थी कि उन्होंने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से केवल एक रुपये ज्यादा फीस मांगी थी, लेकिन यही मांग उनके लिए भारी पड़ गई।

संजीव कपूर ने एक बातचीत के दौरान बताया कि जब भारत में मास्टरशेफ इंडिया का पहला सीजन शुरू होने जा रहा था, तब शो के निर्माताओं ने उन्हें जज के तौर पर शामिल करने के लिए संपर्क किया था। उस समय अक्षय कुमार शो का प्रमुख चेहरा थे। संजीव कपूर का मानना था कि कुकिंग उनका विशेषज्ञता वाला क्षेत्र है, इसलिए उन्हें अक्षय कुमार से अधिक फीस मिलनी चाहिए।

सिर्फ एक रुपये ज्यादा मांगे थे

संजीव कपूर के मुताबिक उन्होंने निर्माताओं से अक्षय कुमार की फीस से सिर्फ एक रुपये ज्यादा भुगतान की मांग की थी। उनका कहना था कि यह रकम नहीं, बल्कि उनके पेशे और अनुभव के सम्मान का सवाल था। हालांकि, निर्माताओं ने उनकी यह शर्त स्वीकार नहीं की और उन्हें पहले सीजन का हिस्सा नहीं बनाया गया। इस तरह वह शो से बाहर हो गए।

गेस्ट अपीयरेंस के ऑफर भी ठुकराए

शो से बाहर होने के बावजूद निर्माताओं ने कई बार संजीव कपूर को गेस्ट अपीयरेंस के लिए आमंत्रित किया। लेकिन उन्होंने हर बार इन प्रस्तावों को ठुकरा दिया। उनका मानना था कि यदि उनकी शर्तों को शुरुआत में स्वीकार नहीं किया गया, तो वह समझौता करके शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। संजीव कपूर ने बताया कि शुरुआती सीजन दर्शकों के बीच वैसी लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाए, जैसी उम्मीद की जा रही थी।

आखिरकार मेकर्स को माननी पड़ी शर्त

निर्माताओं ने तीसरे सीजन के लिए एक बार फिर उनसे संपर्क किया। शुरुआत में उन्होंने इस प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि उनकी शर्तें फिर नहीं मानी जाएंगी। हालांकि, इस बार परिस्थितियां अलग थीं। शो को मजबूत पहचान देने के लिए निर्माताओं को संजीव कपूर की जरूरत महसूस हुई। आखिरकार उनकी शर्तें स्वीकार की गईं और उन्हें अपनी शर्तों पर शो से जुड़ने का मौका मिला।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति