करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

UK में पोलो खेलते हुए करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, दिल का दौरा बना मौत की वजह

करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड संजय कपूर का 53 की उम्र में UK में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह पोलो खेलते वक्त गिर पड़े। वे सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे, उन्होंने विमान हादसे से पहले ट्वीट भी किया था।

सौरभ शर्मा

यूके/ मुम्बई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का अचानक निधन हो गया है। 53 वर्षीय संजय कपूर इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में हॉर्स पोलो खेलते समय गिर पड़े, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उनका यूं अचानक जाना परिवार, दोस्तों और इंडस्ट्री के लिए गहरा झटका है। खास बात यह है कि कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया था। अब उनकी मौत की खबर सामने आकर सबको हैरान कर रही है।

इस घटना से पहले गुरुवार को ही अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ था, जिसमें 242 लोगों की मौत हुई थी। इस दुर्घटना को लेकर संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर दुख जताया था। संयोग देखिए, कुछ घंटों बाद खुद उनकी भी दुखद मृत्यु की खबर आई। यह एक ऐसा दिन रहा, जिसने देश को गहरे सदमे में डाल दिया एक ओर विमान हादसा, दूसरी ओर एक नामी उद्योगपति की मैदान में अचानक मौत।

संजय कपूर की मौत: खेलते समय टूटा जीवन का सिलसिला

यूके में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया, जब संजय कपूर पोलो खेलते समय घोड़े से नीचे गिर गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय कपूर उद्योग जगत की जानी-मानी हस्ती थे और उन्हें पोलो का गहरा शौक था। वो सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन थे और हमेशा फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल में विश्वास रखते थे।

करिश्मा कपूर संग रिश्ता और पारिवारिक जीवन

संजय कपूर की शादी 2003 में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से हुई थी। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हुए समायरा और कियान है। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद संजय कपूर ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की, जिससे उन्हें एक बेटा अजारियस हुआ, जो अभी सिर्फ 7 साल का है। पिछले आठ सालों से वह प्रिया के साथ जीवन व्यतीत कर रहे थे।

ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए खतरा? AI से बुक हुई IRCTC की तत्काल टिकट, वायरल हुआ वीडियो

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम