संजय दत्त के नाम फैन कर गई थी 72 करोड़ की संपत्ति 
मनोरंजन

72 करोड़ की संपत्ति संजय दत्त के नाम कर गई थी फैन, एक्टर के फैसले ने जीत लिया दिल

संजय दत्त ने अपनी उस महिला फैन का जिक्र किया जिसने संजय दत्त के नाम 72 करोड़ की प्रॉपर्टी कर दी थी, एक्टर ने बताया है कि उस संपत्ति का उन्होंने आखिर क्या किया? अब फैंस उनके फैसले तारीफ कर रहे हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Sanjay Dutt Talks About crazy Fan: बॉलीवुड कलाकार संजय दत्त इस समय अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, इस फिल्म में वह नजर आने वाले थे, लेकिन उनकी जगह रवि किशन ने ले ली है। वह अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इसी बीच संजय दत्त ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उनकी एक महिला फैन ने मरने से पहले संजय दत्त के नाम 72 करोड़ रुपए की संपत्ति कर दी थी। संजय दत्त ने उस प्रॉपर्टी का क्या किया? उसके बारे में खुद संजय दत्त बात करते हुए नजर आए।

यूट्यूब चैनल कर्ली टेल्स के साथ बातचीत करते हुए संजय दत्त ने अपनी उस महिला फैन के बारे में बात की जिसने सालों पहले संजय दत्त के नाम 72 करोड़ रुपए की संपत्ति कर दी थी। संजय दत्त से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या यह बात सच है कि संजय दत्त कहा हां, उनकी एक फैन ने मरने से पहले 72 करोड़ रुपए की संपत्ति उनके नाम कर दी थी, जब संजय दत्त से पूछा गया कि उन्होंने उसे संपत्ति का क्या किया? तो संजय दत्त ने बताया मैंने वह संपत्ति उसके परिवार को वापस कर दी।

संजय दत्त का विवाद और फिल्मों में वापसी

संजय दत्त ने बॉलीवुड में जबरदस्त अभिनय के जरिए अपनी पहचान बनाई है, उनको लेकर हमेशा कंट्रोवर्सी होती रही। सन 1993 में मुंबई बम धमाके के मामले में उनका नाम जुड़ा। उन पर अवैध हथियार रखने और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्होंने एक लंबा वक्त जेल में भी बिताया। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की और वह एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में दे रहे हैं।

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म

संजय दत्त की काम की अगर बात करें तो वह फिलहाल रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों धुरंधर फिल्म से उनका लुक सामने आया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। धुरंधर के अलावा संजय दत्त की अपकमिंग फिल्मों में वेलकम टू जंगल और बागी 4 का नाम शामिल है। संजय दत्त को पॉजिटिव के साथ निगेटिव किरदारों में भी काफी पसंद किया जाता है।

EndFragment

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति