संजय दत्त ने बताया, 'पढ़ाई से बचने के लिए एक्टिंग का रास्ता...' 
मनोरंजन

Sanjay Dutt: संजय दत्त को पड़ा था थप्पड़ जब पढ़ाई से बचने के लिए चुना था एक्टिंग का रास्ता

संजय दत्त ने दिलचस्प किस्सा सुनाया और बताया कि जब उन्होंने अपने पापा को बताया कि वह एक्टिंग करना चाहते हैं तो उन्हें थप्पड़ पड़ा था, क्योंकि वह पढ़ाई से बचने के लिए Actor बनना चाहते थे।

अनिल सिंह

StartFragment

Sunil Dutt Slapped Sanjay Dutt: अभिनेता संजय दत्त हाल ही में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अपने करीबी दोस्त और अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ नजर आए। यहां अभिनेता ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई से बचने के लिए ही एक्टर बनना चुना था।

इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें कपिल शर्मा संजय दत्त से पूछते हैं, "आप बचपन में खूब शरारती थे। जब आपने पहली बार अपने पिता को बताया कि आप एक्टर बनना चाहते हैं तो उनका क्या रिएक्शन था?"

संजय दत्त को सुनील दत्त ने मारा था थप्पड़ 

इस पर संजय दत्त ने कहा, “मुझे थप्पड़ पड़ा। पापा ने कहा कि पढ़ाई करना बहुत जरूरी है। एक्टर बनना आसान नहीं है। मैंने सोचा था कि एक्टर बन जाऊंगा तो पढ़ाई से बच जाऊंगा। कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा, इसलिए मैं एक्टर बनना चाहता था। मैंने जिद की, तो पापा बोले, ‘सुबह 5 बजे उठ जाना कल। कल से तुम्हें घुड़सवारी सीखनी है।’ मैं परेशान, इतनी जल्दी कैसे उठूंगा। कपिल, मैंने 6 महीने बाद पापा से पूछा था कि क्या मैं फिर से कॉलेज चला जाऊं।”

संजय दत्त ने जेल के दिनों को किया याद 

संजय दत्त को सुबह उठना पसंद नहीं था, इसलिए उन्होंने अपने पिता सुनील दत्त से फिर से कॉलेज जाने के बारे में पूछा था। यह एपिसोड जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इस शो में वे अपने जेल के दिनों को भी याद करते दिखाई देंगे। यह एपिसोड बहुत ही मजेदार होने वाला है।

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्में 

फिल्मों की बात करें तो संजय दत्त की लेटेस्ट फिल्म ‘बागी 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शक इस मूवी में उनके किरदार को पसंद कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू, सोनम बाजवा और अन्य कलाकार हैं। ‘बागी 4’ का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। साजिद ने ही इसकी कहानी और पटकथा भी लिखी है। इसके निर्देशक ए. हर्ष हैं। इस मूवी से हरनाज संधू बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। संजय दत्त आने वाले दिनों में ‘धुरंधर’, ‘द राजासाहब’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘केडी: द डेविल’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।

EndFragment

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज