Khalnayak Returns First Look: संजय दत्त ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपनी कल्ट हिट फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता का जश्न मनाते हुए अब अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को संजू बाबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसमें उन्होंने कैप्शन में फायर इमोजी के साथ लिखा, “कुछ कहानी खत्म नहीं होती, वो दुबारा शुरू होती है। खलनायक रिटर्न्स।” मेकर्स ने हाल ही में ‘खलनायक रिटर्न्स’ का टीजर भी जारी किया है, जिसमें संजय दत्त का खतरनाक और रफ-टफ लुक दिखाया गया है। टीजर में वह सिगरेट जलाते हुए जमीन पर पड़े एक शख्स को डराते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी मशहूर लाइन बोली, “नायक नहीं, खलनायक हूं मैं,” जो फैंस के लिए पुराने दिनों की यादें ताजा कर रही है।
टीजर वीडियो लगभग 1 मिनट 12 सेकेंड का है और इसमें जेल का सीन दिखाया गया है। संजय दत्त जंजीरों को तोड़कर घायल शख्स के पास पहुंचते हैं, वहीं बैकग्राउंड में 1993 की कल्ट फिल्म ‘खलनायक’ का टाइटल ट्रैक बजता है। वीडियो में घायल शख्स संजय से माफी मांगते हैं, तब संजू अपना फेमस डायलॉग बोलते हैं: “बोला था न 10 अक्टूबर, रात के 10 बजे, बल्लू जेल से फुर्रररररर।” इस दृश्य और ट्रैक के साथ फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म की रिलीज डेट संभवतः इसी दिन हो सकती है।
मुंबई में आयोजित एक इवेंट में टीजर लॉन्चिंग के दौरान जब उनसे पूछा गया कि पहले पार्ट की लीड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी इस फिल्म में कैमियो करेंगी या नहीं, तो संजय ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।
फैंस संजय के इस नए और धमाकेदार अंदाज पर बहुत उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। टीजर में दिखाया गया रफ-टफ लुक, जेल सीन और खलनायक की पर्सनैलिटी फैंस के लिए काफी रोमांचक अनुभव लेकर आई है।
यह भी पढ़ें- Arijit Singh Singing Retirement: ‘तुम ही हो’ से मिली अरिजीत सिंह को पहचान, करियर के पीक पर लिया संन्यास
संजय दत्त के इस पोस्ट और टीजर ने साफ कर दिया है कि ‘खलनायक रिटर्न्स’ उनकी फिल्मों की दुनिया में एक नया धमाका होने वाला है, और फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। मेकर्स जल्द ही फिल्म की असली रिलीज डेट का खुलासा करेंगे।