संगीता बिजलानी के शॉर्ट ड्रेस पहनने पर सलमान खान ने लगाई थी पाबंदी!  
मनोरंजन

संगीता बिजलानी के शॉर्ट ड्रेस पहनने पर सलमान खान ने लगाई थी पाबंदी! भाग्यश्री ने एक्टर को बताया जेंटलमैन

सलमान खान इस समय दो एक्ट्रेसेस की वजह से सुर्खियों में हैं। भाग्यश्री ने उन्हें जेंटलमैन बताया है। सलमान की एक गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने उन्हें संकीर्ण सोच वाला शख्स बताया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

अनिल सिंह

मुंबई: सलमान खान ने 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री के साथ काम किया था। भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'दिल दीवाना' गाने की शूटिंग के वक्त मुझे ऐसा लग रहा था कि सलमान खान उनके साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि ऐसा कुछ भी नहीं है। वह सलमान खान को जेंटलमैन बताते हुए नजर आई हैं। तो वहीं संगीता बिजलानी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह इंडियन आइडल के मंच पर नजर आ रही हैं और इस दौरान उन्होंने सलमान खान को लेकर कहा कि वो उन्हें शॉर्ट ड्रेस पहनने से रोकते थे।

यूट्यूब चैनल कॉविड गुप्ता फिल्म्स को दिए गए इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया कि सलमान खान एक दिन शूटिंग सेट पर उनके बगल में बैठकर गाना गाने लगे। भाग्यश्री को लगा कि वह उनके साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। भाग्यश्री ने बताया कि वह मेरे आगे पीछे घूमते रहते थे। लेकिन अचानक एक दिन उन्होंने मुझे यह कहा मुझे पता है तुम किसी से प्यार करती हो। भाग्यश्री ने उनसे पूछा क्या तुम्हें पता है? तब सलमान खान ने उनके बॉयफ्रेंड हिमालय का नाम ले लिया और सलमान खान यह कहने लगे तुम उन्हें यहां क्यों नहीं बुला लेती। तब भाग्यश्री यह सोचने लगी कि क्या ऐसा हो सकता है। एक्ट्रेस ने बताया उनके घर के लोग उनके शादी के खिलाफ थे। उस मौके पर सूरज बड़जात्या और सलमान खान ने उनका साथ दिया था। भाग्यश्री ने बताया सलमान खान जेंटलमैन हैं।

वहीं दूसरी तरफ संगीता बिजलानी इंडियन आईडल 15 के मंच पर नजर आ रही हैं और जब उनसे पूछा क्या कि वह क्या बदलाव करना चाहती है। तो उन्होंने बताया कि सलमान खान उन्हें शॉर्ट ड्रेस पहनने से रोकते थे। शुरू में मैंने उनकी बात को माना। लेकिन बाद में मैंने ऐसा नहीं किया। मैं बहुत शर्मीली थी लेकिन अब मैं पूरी गुंडी हो गई हूं। इंटरव्यू के दौरान संगीता बिजलानी ने सलमान खान का नाम नहीं लिया लेकिन जिस तरह से उन्होंने इस बात को रखा सभी समझ गए थे कि वह किसकी बात कर रही हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सलमान खान के बारे में दो एक्ट्रेस ने बिल्कुल अलग-अलग बयान दिया है और इस वजह से सलमान खान सुर्खियों में आ गए हैं।

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील