समय रैना के रद्द हुए शो के बाद रिफंड की टेंशन में लोग! 
मनोरंजन

Samay Raina: 7 से 10 दिनों में वापस मिलेगा पैसा, समय रैना के रद्द हुए शो के बाद रिफंड की टेंशन में लोग

Samay Raina Show Cancelled: समय रैना की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है, कॉमेडियन के 21 और 23 मार्च को होने वाले 2 शोज कैंसिल हो गए हैं। एडवांस बुकिंग का रिफंड 7 से 10 दिनों में होगा। 

अनिल सिंह

Samay Raina Show Cancelled: समय रैना के शो के लिए एडवांस बुकिंग पूरी हो गई थी, सभी टिकट बुक हो गए थे, शो फुल हो गया था, लेकिन शो कैंसिल हो गया है। सभी के पास मैसेज पहुंचा है, असुविधा के लिए खेद है और टिकट का रिफंड 7 से 10 दिनों में हो जाएगा। मैसेज में शो की कैंसिल होने की जानकारी दी गई है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि समय रैना की मुश्किल फिलहाल कम होती नहीं दिख रही है। समय रैना को इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद का यह एक और झटका कहा जा सकता है। 21 और 23 मार्च 2025 को दिल्ली में होने वाले शो को कैंसिल कर दिया गया है। शो का नाम अनफिल्टर्ड रखा गया था, इसकी एडवांस बुकिंग पूरी हो गई थी।

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में फंसे समय रैना के 21 और 23 मार्च के शो की टिकट बुक माई शो पर लोगों ने बुक की थी, शो हाउसफुल बताया जा रहा था, एडवांस बुकिंग भी पूरी हो गई थी, लेकिन बुक माई शो की तरफ से टिकट खरीदने वाली ऑडियंस को मैसेज भेज कर जानकारी दी गई है कि प्रोग्राम कैंसिल हो गया है, उनका रिफंड 7 से 10 दिनों के भीतर वापस लौटा दिया जाएगा। 21 और 23 मार्च को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में समय रैना का अनफिल्टर्ड नाम का शो आयोजित किया गया था, लेकिन शो कैंसिल हो गया है असुविधा के लिए खेद है। हमने राशि के लिए रिफंड प्रोसेस शुरू कर दिया है। 10 से 7 दिनों में टिकट का रिफंड वापस मिल जाएगा। यह जानकारी ऑडियंस तक पहुंचाई गई।

समय रैना का नाम इस समय इंडियाज गॉट लेटेंट विवादों से जुड़ा हुआ है, दरअसल समय रैना के शो में रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रतिभागी के माता-पिता को लेकर अश्लील टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। देश भर में इस मुद्दे पर समय रैना समेत शो में उस समय मौजूद बाकी कॉमेडियन सभी को जमकर आलोचना झेलनी पड़ी है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट