सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी 
मनोरंजन

कन्फर्म! सामंथा रुथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरू ने गुपचुप तरीके से की शादी

Samantha Ruth Prabhu: हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा रुथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरू ने आज कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

अनिल सिंह

Samantha Ruth Prabhu Raj Nidimoru Wedding: साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और 'द फैमिली मैन' फेम डायरेक्टर राज निदिमोरू ने आखिरकार शादी कर ली है। सोमवार को इंटरनेट पर वायरल हो रही अफवाहों पर हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट ने मुहर लगा दी है।

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है, हालांकि एक्ट्रेस और डायरेक्टर की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।

यह शादी बेहद निजी रखी गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे।

ईशा योग केंद्र में हुई निजी शादी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू ने कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में गुपचुप तरीके से शादी की है।

रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार की सुबह ईशा योग केंद्र के अंदर स्थित लिंग भैरवी मंदिर में यह शादी संपन्न हुई। समारोह को पूरी तरह से निजी रखा गया था। शादी में केवल 30 लोग मौजूद थे, जो राज और सामंथा के बेहद करीबी थे। इस गुपचुप शादी की वजह से ही सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से इसकी अफवाहें चल रही थीं, जिस पर अब पुष्टि का दावा किया गया है।

सामंथा ने पहनी लाल साड़ी, राज दिखे पारंपरिक वेश में

शादी के दौरान कपल का लुक भी सामने आया है। खबर के मुताबिक, अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने शादी के दौरान लाल कलर की साड़ी पहनी थी, जबकि राज निदिमोरू पारंपरिक लिबास में नजर आए। दोनों ने अपने इस खास दिन को सादगी और गोपनीयता के साथ मनाया। सामंथा और राज के करीबी दोस्तों ने इस बात का खास ख्याल रखा कि शादी की कोई भी तस्वीर या जानकारी बाहर न आ पाए।

'द फैमिली मैन' से शुरू हुई थी दोस्ती

सामंथा और राज निदिमोरू के बीच नजदीकियां 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज़ के दौरान बढ़ी थीं, जिसका निर्देशन राज निदिमोरू ने अपने पार्टनर डीके के साथ मिलकर किया था। तब से ही दोनों की दोस्ती को लेकर इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती रही है। हाल ही में दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें तब और तेज हो गईं जब सामंथा एक्टिंग से ब्रेक पर थीं और राज 'द फैमिली मैन 3' की सफलता का जश्न मना रहे थे।

आधिकारिक ऐलान का इंतजार

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू अपनी शादी का आधिकारिक ऐलान कब करते हैं। फैंस को उनके सोशल मीडिया पोस्ट का बेसब्री से इंतजार है ताकि वे कपल को शुभकामनाएं दे सकें।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट