सामंथा रुथ प्रभु  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Samantha Ruth Prabhu ने प्रकृति की गोद में बिताए सुकून के पल, फ्लॉन्ट करती दिखीं बेबी बंप

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी जिंदगी के पिछले पांच वर्षों के सफर पर बात करते हुए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है। तस्वीरों में वह ध्यान और गौ सेवा करती नजर आयी।

अपूर्वा नायक

Samantha Prabhu Gau Seva: मां इति बंगारम की सक्सेस के बाद से ही सामंथा प्रभु रुथ अपनी मैटरनिटी ब्रेक को खुलकर एंजॉय करती हुई नजर आ रही है। सामंथा प्रभु के घर पर जल्द ही एक नन्हीं किलकारी गूंजने वाली है। अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान सामंथा अपनी हेल्थ और मेंटल हेल्थ का विशेष रुप ये ध्यान दे रही है।

हाल ही में सामंथा प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुछ सुकून के पलों की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। इन फोटोज में सामंथा रुथ प्रभु गौ सेवा करती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा सामंथा प्रकृति की गोद में शांति से समय बिताती हुई नजर आ रही है।

प्रकृति के बीच सुकून के पल

सामंथा रुथ प्रभु ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटोज शेयर की। इन फोटोज में सामंथा प्राकृतिक वातावरण के बीच शांत पल बिताती दिखाई दे रही है। कुछ फोटोज में वह मेडिटेशन करती नजर आयी, जबकि अन्य तस्वीरों में गौ सेवा करती दिखीं। इन फोटोज में उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है।

5 सालों के सफर को लेकर कही दिल की बात

पांच सालों के सफर पर कही दिल की बात अपने पोस्ट के जरिए सामंथा ने जिंदगी के पिछले 5 सालों के अनुभवों को याद किया। उन्होंने लिखा कि ऐसे लोगों और जगहों को ढूंढें जो आपको आगे बढ़ने में मदद करें। मुझे लगता है कि ज़िंदगी में एक समय ऐसा आता है जब आपको लगने लगता है कि आप खुद को अच्छी तरह जानते है। मैं ऐसा ही हूं। ये मेरी खूबियां हैं, ये मेरी कमियाँ हैं, ये मेरा तरीका है।

खुद को बेहतर बनाना

शायद मैं बस यहीं तक जा सकती हूं। लेकिन पिछले 5 सालों ने मुझे कुछ और ही सिखाया है। जब भी मैं यहाँ आती हूं, तो कुछ नई संभावनाओं के साथ लौटती हूं। एक ऐसा एहसास कि अभी भी बहुत कुछ सीखना है, बदलना है और खुद को बेहतर बनाना है।

सही मेंटॉर यही करते हैं। वे आपको यह नहीं बताते कि आपको क्या बनना है। वे आपको याद दिलाते हैं कि खुद को बेहतर बनाने का सफ़र कभी खत्म नहीं होता। वे आपकी गाड़ी में ईंधन की तरह होते हैं। ऐसे लोगों को ढूंढें। ऐसी जगहों को ढूंढें। खुद को बेहतर बनाते रहें। आपमें हमेशा कुछ नया खोजने के लिए होता है।

ईशा फाउंडेशन में बिताया समय

सामंथा की इन तस्वीरों में आध्यात्मिक माहौल और सुकून की झलक देखने को मिलती है। ईशा फाउंडेशन की स्थापना आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने की है। अभिनेत्री के इस पोस्ट में उनके जीवन के अनुभवों के साथ आत्म-विकास, सीख और सकारात्मकता पर जोर देखने को मिला।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 3 की मौत, 6 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

सत्य निकेतन में 4 मंजिला बिल्डिंग कैसे बनी मलबे का ढेर, हादसे से पहले क्या हुआ था? समझिए पूरी कहानी

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख