Photo - Instagram  
मनोरंजन

सलमान खान की भांजी अलीजेह बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार, शुई हुई फिल्म की शूटिंग!

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार (Superstar) सलमान खान (Salman Khan) अपनी एक्टिंग के बल पर पूरी दुनिया पर राज करते हैं। फैंस में उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी हैं। बॉलीवुड के भाईजान एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के फिल्मों में एंट्री करने के बाद कुछ दिनों पहले ही यह खबर सामने आई थी कि जल्द ही अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान अपने होम प्रोडक्शन फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

वहीं अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार यह खबर सामने आई है कि सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी फिल्मी दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं। वो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अलीजेह अग्निहोत्री नेशनल अवॉर्ड के विजेता  डायरेक्टर सौमेंद्र पाधी की फिल्म से अपने एक्टिंग का जादू दिखाने जा रही हैं। खबरों की माने तो इस फिल्म पर काम होना भी शुरू हो चुका है। हालांकि, अभी तक फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। इस फिल्म को लेकर यह भी उम्मीदे जताई जा रही है कि फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी।

बता दें कि अलीजेह अग्निहोत्री सलमान खान की बड़ी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। अलीजेह अग्निहोत्री 22 साल की हैं। वो मॉडलिंग की दुनिया में काफी एक्टिव हैं साथ ही वो अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके बॉलीवुड डेब्यू करने को लेकर काफी चर्चाएं थी। जो अब फाइनल हो चुकी हैं।

मालूम हो कि सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री एक फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ एक फैशन डिजाइनर भी हैं। जबकि उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी फिल्मों में अपनी एक्टिंग को लेकर शुमार रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'क्रांतिवीर' से खास पहचान मिली। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर नाना पाटेकर भी मुख्य भूमिका में नजर आए। अब देखना ये है कि अलीजेह अग्निहोत्री फिल्मी दुनिया में अपना क्या कमाल दिखाती हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत