सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सलमान खान ने सूरज बड़जात्या के नए प्रेम को दिया प्यार, आयुष्मान-शरवरी की फिल्म के लिए कही दिल छूने वाली बात

Salman Khan Instagram Story: सलमान खान ने यह प्रेम मोल लिया के लिए सूरज बड़जात्या को शुभकामनाएं दी। आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म ने शुरुआती 2 दिनों में अच्छा कलेक्शन किया है।

यति सिंह

Highlights

  • सलमान खान ने सूरज बड़जात्या की फिल्म यह प्रेम मोल लिया के लिए खास स्टोरी पोस्ट की।

  • सलमान ने स्टोरी पर लिखा कि फिल्म के बारे में अच्छी बातें सुनने को मिल रही हैं और उनके प्रेम की ओर से प्यार।

  • यह प्रेम मोल लिया ने शुरुआती 2 दिनों में 9.25 करोड़ रुपये नेट और 18.75 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया।

Salman Khan Yeh Prem Mol Liya: 27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर आई सूरज बड़जात्या की फिल्म यह प्रेम मोल लिया में आयुष्मान खुराना और शरवरी अहम किरदारों में दिखे हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद सलमान खान ने अपने खास अंदाज में मैसेज भेजकर पुराने साथी डायरेक्टर को शुभकामनाएं दीं और इस नए प्रेम का स्वागत किया।

नए प्रेम पर सलमान का खास पोस्ट

सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आयुष्मान खुराना और शरवरी का पोस्टर शेयर करते हुए सूरज बड़जात्या को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि फिल्म को लेकर अच्छी बातें सुनने को मिल रही हैं और उनके प्रेम की ओर से ढेर सारा प्यार है। इस पोस्ट में उन्होंने सूरज बड़जात्या, आयुष्मान खुराना, शरवरी और राजश्री फिल्म्स को भी जोड़ा।

सलमान के इस प्यार भरे नोट पर फिल्म के दोनों कलाकारों ने भी फौरन रिएक्शन दिया। आयुष्मान खुराना ने स्टोरी को फिर से शेयर करते हुए भाई लिखा और दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी लगाए। वहीं शरवरी ने सम्मान के साथ आभार जताते हुए लिखा कि सर, शुक्रिया।

सूरज बड़जात्या की फिल्म ने रचा इतिहास

सूरज बड़जात्या और सलमान खान की साझेदारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे यादगार कड़ियों में गिनी जाती है। मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों में सलमान का प्रेम अंदाज लोगों के दिलों में बस गया। इन्हीं फिल्मों ने इस नाम को एक अलग पहचान दी और परिवार से जुड़ी परंपराओं और कहानियों को नई ऊंचाई पर पहुंचाया।

अब जब यह प्रेम मोल लिया में आयुष्मान खुराना इस रोल में नजर आए हैं, तब भी प्रशंसकों के मन में पुरानी जोड़ी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। दर्शक आज भी उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब सलमान खान और सूरज बड़जात्या फिर साथ आएंगे।

'यह प्रेम मोल लिया' का दो दिनों का कलेक्शन

आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'यह प्रेम मोल लिया' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। बीते शनिवार को फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 31.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 2 दिनों में फिल्म 'यह प्रेम मोल लिया' का भारत में नेट कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये हो गया है।

रविवार के लिए फिल्म यह प्रेम मोल लिया की एडवांस बुकिंग भी उम्मीद जगा रही है। तीसरे दिन 3.26 करोड़ रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग के साथ 1.14 लाख टिकट बिक चुके हैं। लेकिन तीसरे दिन के आखिरी आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।

शरद पवार को NDA जॉइन करने का खुला ऑफर! शिंदे गुट के बड़े नेता बोले- स्वागत है, सरकार को होगा फायदा

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

मोहम्मद शमी ने नितिन नबीन से की मुलाकात, BJP अल्पसंख्यक मोर्चा में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी!

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल