

Highlights
पटना में ईठा के प्रमोशन के दौरान अक्षरा सिंह ने बिहारी होने पर गर्व महसूस कराया।
अक्षरा सिंह ने महादेव के जयकारे लगाए और श्रद्धा कपूर ने भी उनका साथ दिया।
अक्षरा सिंह ने कहा कि किसी एक कलाकार की गलती के लिए पूरे समाज को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए।
4 दिसंबर को ईठा और सलमान खान की मातृभूमि बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी।
Akshara Singh Eetha Movie Promotion: पटना में फिल्म ईठा के प्रमोशन के दौरान भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का अलग अंदाज देखने को मिला है। स्टेज पर अक्षरा ने न सिर्फ बिहारी होने पर गर्व जताया, बल्कि महादेव के जयकारे लगाकर पूरे माहौल में जोश पैदा कर दिया। इसी दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी उनके साथ महादेव का नाम जपती नजर आईं। प्रमोशन कार्यक्रम में दोनों एक्ट्रेसेस के बीच खास अपनापन और भावुक पल भी देखने को मिला।
प्रमोशन कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह ने अपनी बिहारी पहचान को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि हम बिहारी हैं, लेकिन किसी एक कलाकार की गलती के लिए पूरे समाज को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
अक्षरा सिंह ने पटना की जनता के सामने हाथ जोड़कर अपील की कि गलत बातों के खिलाफ आवाज जरूर उठानी चाहिए, लेकिन किसी एक इंसान के कारण पूरे बिहार को गलत ठहराना ठीक नहीं है।
अक्षरा सिंह ने श्रद्धा कपूर का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि श्रद्धा पिछले कई दिनों से अपनी फिल्म और दूसरे प्रोजेक्ट्स के परमोशन में बिजी हैं। ऐसे में जरूरी नहीं कि उन्हें बाहर चल रहे हर विवाद की जानकारी हो।
प्रमोशन कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह का ये अंदाज वहां मौजूद लोगों को खूब पसंद आया। स्टेज पर आस्था और उत्साह का यह मेल कार्यक्रम के सबसे खास पलों में शामिल हो गया।
श्रद्धा कपूर के बीच शानदार बॉन्डिंग भी देखने को मिली। दोनों एक्ट्रेस का सहज व्यवहार और एक-दूसरे के लिए अपनापन लोगों का ध्यान खींचता रहा। इसी दौरान अक्षरा सिंह इमोशनल भी नजर आईं।
फिलहाल फिल्म में अक्षरा सिंह के किरदार का नाम और उससे जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, बताया गया है कि वह कहानी में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। उनका किरदार फिल्म की कहानी में नया मोड़ लेकर आएगा।
बता दें कि श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षरा सिंह के इस खुलासे के बाद फिल्म को लेकर उनके फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।