सलमान खान (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

पैपराजी की हरकत पर भड़के Salman Khan, सोशल मीडिया पर दी सख्त चेतावनी, फैंस ने किया सपोर्ट

Salman Khan Paparazzi: अस्पताल में पैपराजी के व्यवहार से नाराज सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर फटकार लगाई। सलमान खान ने कहा कि किसी के दुख और निजी जिंदगी को तमाशा नहीं बनाना चाहिए।

सोनाली झा

Salman Khan Paparazzi Controversy: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने मंगलवार को अस्पताल में पैपराजी के व्यवहार और प्राइवेसी को लेकर नाराजगी जताई थी। वहीं, बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पैपराजी के रवैये पर अपनी गहरी निराशा जाहिर की। दरअसल, एक्टर ने बुधवार सुबह लगातार चार पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने पैपराजी को समझाने के लिए एक खास नोट लिखा।

पहली पोस्ट में सलमान ने लिखा कि अगर मैं अस्पताल में किसी मीडिया वाले को मेरे दर्द का मजा लेते हुए देखूं, तो मुझे बहुत दुख होगा। जिन पत्रकारों का मैंने हमेशा साथ दिया, उनसे बात की, उनका ध्यान रखा और यह सुनिश्चित किया कि उनका भी घर-परिवार अच्छे से चले। उन्होंने दूसरी पोस्ट में लिखा कि लेकिन अगर कोई मेरे दुख और नुकसान से पैसे कमाना चाहता है, तो कम से कम चुप रहे, उसका मजाक या तमाशा न बनाए। भाई, भाई, भाई ये कोई फिल्म का सीन नहीं है। तस्वीर ज्यादा जरूरी है या किसी की जिंदगी।

सलमान खान ने कही ये बात

सलमान ने आगे लिखा कि ऐसे में मैं सौ बातें सुना दूंगा। भाई के दुख पर फायदा उठाने की कोशिश अगली बार मेरे साथ मत करना। बस कोशिश भी मत करना। जब तुम्हारे अपने घर का कोई अस्पताल में होगा, तब क्या मैं भी ऐसा ही बर्ताव करूंगा। अपनी आखिरी पोस्ट में एक्टर ने चेतावनी देते हुए लिखा कि मैं 60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना अभी भी नहीं भूला, ये याद रखना और अगर जेल में डालोगे, तो वहां भी डटकर खड़ा रहूंगा।

जानें क्या है मामला

बता दें कि मंगलवार रात सलमान खान किसी से मिलने के लिए एक अस्पताल गए थे। जाते समय पैपराजी ने उन्हें घेर लिया, तो उन्होंने कूल अंदाज में पोज भी दिए। हालांकि, लौटते समय जब पैपराजी तस्वीर लेने के लिए जोर-जोर से सलमान का नाम और उनकी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' का नाम लेने लगे, तो एक्टर नाराज हो गए। सलमान ने अपनी कार आगे बढ़ाते हुए गुस्से में पैपराजी को तमीज से पेश आने की नसीहत दी। इस दौरान सलमान ने उनसे पूछा कि पागल हो क्या? इसके बाद पैपराजी ने माफी मांगी और वीडियो बनाना बंद कर दिया।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल