n in Maine Pyar Kiya and Salim Khan (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

सलीम खान की 'फेक न्यूज़' से चमका सलमान खान का करियर, पिता ने बताया क्यों बोला था झूठ

Salman Khan: 'मैंने प्यार किया' को 36 साल पूरे। हिट होने के बावजूद जब सलमान खान को 1 साल तक काम नहीं मिला, तो उनके पिता सलीम खान ने एक मैगजीन में झूठी खबर छपवाकर उनका करियर शुरू करवाया था।

अनिल सिंह

Salim Khan Lied For Salman Khan: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' को रिलीज हुए आज 36 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म न केवल सलमान खान के करियर की पहली बड़ी हिट थी, बल्कि इसने अभिनेत्री भाग्यश्री को भी रातोंरात स्टार बना दिया था।

हालांकि, इस ऐतिहासिक सफलता के बावजूद, एक समय ऐसा आया जब सलमान खान को इंडस्ट्री में 1 साल तक कोई काम नहीं मिला, जिसके बाद उनके पिता सलीम खान को एक अनोखी तरकीब अपनानी पड़ी।

सेट पर नहीं मिलती थी इज्जत

'मैंने प्यार किया' के लिए सलमान खान पहली पसंद नहीं थे; यह रोल पहले दीपक तिजोरी और विंदू दारा सिंह को ऑफर हुआ था। सलमान के लिए यह फिल्म इसलिए खास थी क्योंकि यह एक बड़े प्रोडक्शन के साथ उनकी लीड रोल वाली पहली फिल्म थी।

अभिनेता ने खुद उस दौर की चुनौतियों को याद किया है। सेट पर नए होने के कारण उन्हें सम्मान की कमी महसूस होती थी। उन्होंने मोहनीश बहल से अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया था कि सीन खत्म होने के बाद उनके लिए कोई कुर्सी तक नहीं खींचता था।

हिट के बाद भी काम की कमी

जब 'मैंने प्यार किया' रिलीज हुई, तब सिनेमाघरों में यश चोपड़ा की फिल्म 'चांदनी' 25 हफ्ते पूरे कर चुकी थी। मोहनीश बहल और सलमान खान को डर था कि क्या उनकी फिल्म 'चांदनी' को टक्कर दे पाएगी। हालांकि, फिल्म ने रिलीज के साथ ही तहलका मचा दिया। दर्शकों ने इतना प्यार लुटाया कि स्क्रीन पर सिक्के तक फेंके गए थे। फिल्म हिट रही, लेकिन विडंबना यह थी कि सलमान को लगभग 1 साल तक कोई काम नहीं मिला।

सलीम खान की 'फेक न्यूज़' ट्रिक

अपने बेटे को काम दिलाने के लिए, पिता सलीम खान ने एक बड़ा कदम उठाया। उन्होंने एक मैगज़ीन में झूठी खबर छपवा दी कि सलमान खान को किसी बड़े निर्माता ने साइन कर लिया है।

सलमान खान ने खुद बताया कि इस 'फेक न्यूज़' का असर तुरंत हुआ। खबर छपने के बाद उनके पास प्रोजेक्ट्स की बाढ़ आ गई और उनका करियर चल निकला। बता दें कि 'मैंने प्यार किया' (1989) से पहले सलमान ने 'बीवी हो तो ऐसी' (1988) में सपोर्टिंग रोल किया था।

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO