Highlights
सलमान खान के गाने मदिरापान का बीटीएस वीडियो रिलीज हुआ।
घुटने में चोट के बाद भी चित्रांगदा सिंह ने शूटिंग जारी रखी।
BTS में सलमान खान का बेफिक्र स्वैग और डांस रिहर्सल देखने को मिला।
हिमेश रेशमिया के म्यूजिक और कलाकारों की मेहनत ने गाने को खास बनाया।
Salman Khan Madirapan BTS Video: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस का मदिरापान गाना दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसी उत्साह को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने गाने का बिहाइंड द सीन वीडियो जारी किया है, जिसमें फिल्म के सेट की तैयारी, रिहर्सल और पूरी टीम की मेहनत साफ दिखाई देती है। बड़े पर्दे पर जो धमाल आसानी से दिखता है, उसके पीछे लंबे अभ्यास और बारीक तालमेल की कड़ी मेहनत से जुड़ा है।
मदिरापान के बिहाइंड द सीन झलक में सलमान खान पूरे आत्मविश्वास और बेफिक्र अंदाज के साथ डांस फ्लोर पर डांस करते दिखते हैं। उनके सिग्नेचर स्टाइल ने गाने की रौनक और बढ़ा दी है। उनके साथ चित्रांगदा सिंह की मौजूदगी भी पूरे सीन को खास बनाती है।
खास बात यह रही कि शूटिंग के दौरान चित्रांगदा को घुटने में चोट लगने के बावजूद उन्होंने अपना काम पूरी लगन से जारी रखा। मुश्किल वक्त में भी उनका यह समर्पण टीम के लिए बड़ी प्रेरणा बना।
किसी भी बड़े डांस नंबर को जबरदस्त दिखाने के लिए पर्दे के पीछे घंटों की मेहनत लगती है। जारी वीडियो में गाने के लिए की गई गहन रिहर्सल और सेट की देर तक चलने वाली तैयारियों की झलक मिलती है।
डायरेक्टर अपूर्व लाखिया के मार्गदर्शन में पूरी यूनिट ने हर सीक्वेंस को असरदार बनाने पर ध्यान दिया। छोटे से छोटे सीन को दुरुस्त करने की इसी कोशिश ने गाने को दर्शकों के लिए देखने लायक बनाया।
मदिरापान गाने की धुन हिमेश रेशमिया ने तैयार की है, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। जावेद अली, मोहम्मद दानिश और सौमी सैलेश की आवाज ने इस गाने को खास पहचान दी है।
रिलीज होते ही इसके जश्न भरे अंदाज और बीट्स ने श्रोताओं का ध्यान खींचा है। बिहाइंड द सीन फुटेज में एक्टर्स और क्रू के बीच का तालमेल साफ दिखता है, जिससे यह अंदाजा होता है कि एक पॉपुलर गाने को कैसे ग्रुप प्रैक्टिस से तैयार होता है।
अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म मातृभूमि को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। भारत में इसे जियो स्टूडियोज और विदेशों में ज़ी स्टूडियोज के जरिए रिलीज किया जा रहा है।
मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। गाने की पॉपुलेरिटी और बिहाइंड द सीन झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और गहरा कर दिया है।