

Highlights
रामायण ने 19वें दिन वर्ल्डवाइड 1704.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया।
भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपये पहुंचा।
तीसरे सोमवार को फिल्म ने 12.70 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।
भारत में 1000 करोड़ नेट क्लब से फिल्म सिर्फ 44.55 करोड़ रुपये दूर है।
Ramayana Worldwide Collection: रामायण के पहले पार्ट ने रिलीज के 19वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ दिखाते हुए वर्ल्डवाइड में 1700 करोड़ रुपये का पड़ाव पार कर लिया है। तीसरे सोमवार को डेली की कलेक्शन में तेज गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन फिल्म की कुल रफ्तार अभी भी कई बड़ी फिल्मों के लिए चुनौती बनी हुई है।
भारत में फिल्म रामायम का कुल नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे यह 1 हजार करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े से महज 44.55 करोड़ रुपये दूर है।
तीसरे सोमवार को फिल्म रामायण के कलेक्शन में गिरावट आना बॉक्स ऑफिस के लिहाज से कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। रविवार तक जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद वर्किंग डे शुरू होते ही टिकट विंडो पर भीड़ थोड़ी कम होती है।
19वें दिन देशभर में करीब 15,696 शोज के जरिए फिल्म ने 12.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। भले ही यह आंकड़ा पिछले दिनों की तुलना में कम रहा हो, लेकिन 19वें दिन के हिसाब से यह संख्या आज भी काफी मजबूत मानी जा रही है।
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की सफलता में हिंदी भाषा का योगदान सबसे बड़ा रहा है। 19वें दिन हिंदी संस्करण ने 13,442 शोज से 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मलयालम भाषा ने 826 शोज से 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं कन्नड़ भाषा में 438 शोज से 85 लाख रुपये, तमिल में 565 शोज से 80 लाख रुपये और तेलुगु भाषा में 425 शोज से 30 लाख रुपये की कमाई की।
घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी सिनेमाघरों में भी फिल्म रामायण को दर्शकों का भरपूर साथ मिल रहा है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,141.65 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके अलावा विदेशों से 563 करोड़ रुपये की ग्रॉस कलेक्शन जुड़ने से इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 1,704.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
वीकेंड में मिली रफ्तार और लगातार मिल रहे दर्शकों के सपोर्ट से फिल्म तेजी से बड़े मील के पत्थर की ओर बढ़ रही है। भारत में नेट फिल्म का नेट कलेक्शन के 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने के लिए अब केवल 44.55 करोड़ रुपये की जरूरत है। आने वाले दिनों में दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है, तो यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकती है।