सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सलमान खान की 'मातृभूमि' ने रिलीज से पहले मचाया तहलका, 24 घंटे में ट्रेलर को मिले 5 करोड़ व्यूज

Salman Khan Film Maatrubhumi: सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने 24 घंटे से कम समय में 50 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। सेना के पूर्व अधिकारियों ने भी इसकी तारीफ की है। फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होगी।

सोनाली झा

Highlights

  • सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने 24 घंटे से कम समय में 50 मिलियन व्यूज पार किए।

  • ट्रेलर को दर्शकों के साथ सेना के पूर्व अधिकारियों की भी सराहना मिल रही है।

  • शौर्य चक्र से सम्मानित रिटायर्ड मेजर पवन कुमार ने ट्रेलर की तारीफ की।

Salman Khan Film Maatrubhumi Trailer 50 Million Views: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। आलम यह है कि रिलीज होने के 24 घंटे से भी कम समय में ट्रेलर ने 50 मिलियन यानी 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

मातृभूमि के ट्रेलर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। खास बात यह है कि सिर्फ आम दर्शक ही नहीं, बल्कि सेना से जुड़े पूर्व अधिकारी और कई सम्मानित हस्तियां भी इसकी तारीफ कर रहे हैं। 'मातृभूमि' के ट्रेलर को मिल रही सराहना के बीच सेना के पूर्व अधिकारियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

मेजर एम जॉली ने की ट्रेलर की तारीफ

शौर्य चक्र से सम्मानित रिटायर्ड मेजर पवन कुमार और सेना मेडल से सम्मानित सैन्य खुफिया विभाग के अनुभवी मेजर एम जॉली ने भी ट्रेलर की तारीफ की है। सेना में अपनी सेवाएं दे चुके लोगों की ओर से मिल रही प्रशंसा फिल्म के लिए खास मानी जा रही है। दरअसल, सलमान खान की 'मातृभूमि' में युद्ध के मैदान की चुनौतियों के साथ-साथ सैनिकों के बलिदान और उनके परिवारों की इमोशनल मुश्किलों को भी दिखाया गया है।

4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। देशभक्ति, सैनिकों के बलिदान और युद्ध के मानवीय पहलुओं को समेटे यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि ट्रेलर को मिले इस शानदार रिस्पॉन्स का असर बॉक्स ऑफिस पर कितना दिखाई देता है।

एक्शन के साथ भावनाओं की भी दिखेगी कहानी

फिल्म के ट्रेलर की सबसे खास बात इसका एक्शन और इमोशन का मेल है। इसमें दमदार एक्शन सीन्स, शानदार विजुअल्स और सैन्य मिशनों से जुड़ी अनिश्चितताओं की झलक देखने को मिलती है। हालांकि, फिल्म केवल युद्ध और हथियारों तक सीमित नहीं है। यह उन सैनिकों के परिवारों की कहानी को भी सामने लाती है, जो अपने प्रियजनों के देश की रक्षा के लिए जाने के बाद हर पल चिंता और इंतजार में गुजारते हैं।

इसके अलावा, फिल्म युद्ध के दोनों तरफ जान गंवाने वाले लोगों और उनके परिवारों के दर्द को भी दिखाने की कोशिश करती है। यही वजह है कि ट्रेलर को दर्शकों के साथ-साथ सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों की भी सराहना मिल रही है।

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण