अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की 34 साल बाद फिर होगी शादी, 12 दिसंबर को होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

Archana Puran Singh Second Wedding: अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी शादी के 34 साल बाद 12 दिसंबर को दोबारा सात फेरे लेंगे। पहली शादी निजी थी, लेकिन इस बार कपल ग्रैंड सेलिब्रेशन की तैयारी में है।
Archana Puran Singh Parmeet Sethi Wedding
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी 12 दिसंबर को दोबारा शादी करने जा रहे हैं।

  • दोनों ने साल 1992 में बेहद निजी समारोह में शादी की थी।

  • पहली शादी में परिवार के कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे।

Archana Puran Singh Parmeet Sethi Wedding: टीवी और बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी एक बार फिर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी को करीब 34 साल हो चुके हैं, लेकिन अब यह कपल दोबारा सात फेरे लेने की तैयारी कर रहा है। खास बात यह है कि इस बार उनकी शादी बेहद धूमधाम से होगी।

'पति, पत्नी और पंगा सीजन 2' के जरिए दर्शकों को इस खास जश्न की झलक देखने को मिल सकती है। अर्चना ने खुद अपनी दोबारा शादी की तारीख का खुलासा किया है। दरअसल, 'पति, पत्नी और पंगा सीजन 2' के सेट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने अपनी दूसरी शादी को लेकर बात की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें दोबारा शादी करने के लिए पार्टी देनी चाहिए।

12 दिसंबर को फिर शादी करेंगे अर्चना और परमीत

अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि वह और परमीत सेठी 12 दिसंबर को एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं। अर्चना ने बताया कि पहली शादी के समय समारोह बेहद निजी रखा गया था। इसमें परिवार के कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। ऐसे में इस बार दोनों अपनी शादी को बड़े स्तर पर मनाना चाहते हैं। इस जश्न में परिवार, दोस्तों और करीबी लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Archana Puran Singh Parmeet Sethi Wedding
श्रेया घोषाल की आवाज में रिलीज हुआ 'बुलाए छठी मइया', आयुष्मान खुराना-शरवरी वाघ की केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान

पहली शादी में नहीं हुआ था बड़ा समारोह

अर्चना और परमीत ने साल 1992 में शादी की थी। उस वक्त दोनों ने बेहद सादगी से विवाह किया था और किसी बड़े समारोह का आयोजन नहीं किया गया था। अब करीब 34 साल बाद दोनों फिर से शादी की रस्में निभाने जा रहे हैं। इस बार वे अपने पुराने अधूरे जश्न को यादगार बनाना चाहते हैं।

Archana Puran Singh Parmeet Sethi Wedding
Kaali Kheti Trailer: खेती से भी लगने लगेगा डर, जैकी श्रॉफ की 'काली खेती' में दिखेगी रहस्यमयी गांव की कहानी

परमीत ने मजाक में कही ये बात

दोबारा शादी की खबर सुनकर परमीत सेठी ने भी मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'गलती होती है।' इस पर अर्चना ने हंसते हुए कहा कि वे वही गलती एक बार फिर दोहराने जा रहे हैं, लेकिन इस बार बहुत सारे लोगों के साथ। दोनों की इस मजेदार बातचीत ने सभी का ध्यान खींच लिया।

पहले सीजन में हुई थी अविका गौर की शादी

'पति, पत्नी और पंगा' के पहले सीजन में भी मेकर्स ने दर्शकों को ऐसा ही खास सरप्राइज दिया था। उस दौरान अभिनेत्री अविका गौर और उनके पति मिलिंद चंदवानी की शादी शो में आयोजित की गई थी। अब दूसरे सीजन में अर्चना और परमीत की ग्रैंड वेडिंग दर्शकों के लिए खास आकर्षण बनने वाली है।