'मातृभूमि' के ट्रेलर में सलमान खान ने जीता दिल, सैनिकों के बलिदान से लेकर शांति के संदेश तक ये हैं 5 खास बातें

Maatrubhumi Trailer Review: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 4.5 मिनट के ट्रेलर में एक्शन, देशभक्ति और सैनिकों के बलिदान की कहानी के साथ युद्ध का दर्द भी देखने को मिलता है।
Maatrubhumi Trailer Review
सलमान खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का 4.5 मिनट लंबा ट्रेलर रिलीज।

  • ट्रेलर में सलमान खान का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला।

  • फिल्म में सैनिकों के बलिदान और उनके परिवारों के भावनात्मक संघर्ष को दिखाया गया है।

  • चित्रांगदा सिंह के साथ सलमान खान की केमिस्ट्री कहानी में इमोशनल गहराई जोड़ती है।

  • अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Salman Khan Film Maatrubhumi Trailer Out: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में देशभक्ति, सैनिकों के बलिदान और युद्ध की मानवीय कीमत को प्रभावशाली अंदाज में दिखाया गया है। इसमें सलमान खान एक बार फिर अपने दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

हालांकि, कहानी सिर्फ युद्ध के मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सैनिकों और उनके परिवारों के भावनात्मक संघर्ष को भी जगह दी गई है। करीब 4.5 मिनट के ट्रेलर की शुरुआत से ही दर्शकों को एक सैनिक की जिंदगी की झलक देखने को मिलती है। वर्दी पहनकर देश की रक्षा करने वाले जवानों के पीछे उनके परिवारों की कई अनकही कहानियां होती हैं। हर विदाई के साथ परिवार के मन में यह डर रहता है कि कहीं यह आखिरी मुलाकात न हो।

मातृभूमि का ट्रेलर

फिल्म इसी अनिश्चितता, इंतजार और बलिदान को पर्दे पर उतारती नजर आ रही है। मातृभूमि का ट्रेलर में दिखाया गया है कि सैनिकों की ड्यूटी कभी खत्म नहीं होती, लेकिन परिवार के साथ बिताया गया हर पल उनके लिए बेहद कीमती होता है। इस तरह फिल्म युद्ध के मैदान से आगे बढ़कर उन लोगों की भावनाओं को भी सामने लाती है, जो अपने अपनों के सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाए रहते हैं।

Maatrubhumi Trailer Review
पवन कल्याण के तीसरे तलाक के बीच एक्स वाइफ रेनु देसाई का पोस्ट वायरल, बोलीं- दूसरों के घरों पर पत्थर न फेंकें

एक्शन के साथ शांति का संदेश भी देती है फिल्म

फिल्म में जबरदस्त एक्शन, हाथों से होने वाली खतरनाक लड़ाई और शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं। हालांकि, इसके साथ ही कहानी युद्ध के भयावह परिणामों की ओर भी ध्यान खींचती है। युद्ध में दोनों तरफ जानें जाती हैं, परिवार बिखरते हैं और इसका असर सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहता। फिल्म का संदेश है कि देशभक्ति और शांति की चाह एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं।

सलमान-चित्रांगदा की केमिस्ट्री ने बढ़ाई उत्सुकता

सलमान खान अपने दमदार अंदाज और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से प्रभावित करते हैं। वहीं, चित्रांगदा सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ती है। फिल्म की लोकेशन्स, सिनेमैटोग्राफी और संगीत भी ट्रेलर को खास बनाते हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले हुआ है।

करीब साढ़े चार मिनट का ट्रेलर एक्शन, इमोशन और ड्रामा का अच्छा तालमेल पेश करता है। इसकी कहानी और भव्य अंदाज ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि सिनेमाघरों में फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है। ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।