सलमान खान ने लॉन्च किया ISRL सीजन 2 
मनोरंजन

सलमान खान ने लॉन्च किया ISRL सीजन 2, बोले- अब सड़क पर रेसिंग नहीं कर पाता

सलमान खान ने इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग सीजन 2 का लॉन्च करते हुए अपने बाइकिंग जुनून और सुरक्षित राइडिंग पर जोर दिया। ISRL को उन्होंने युवाओं के लिए सुरक्षित और प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म बताया।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने मंगलवार को इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग सीजन 2 का भव्य लॉन्च किया। न सिर्फ एक अभिनेता के रूप में, बल्कि एक इनवेस्टर और ब्रांड एंबेसडर के तौर पर भी सलमान इस स्पोर्ट्स लीग से जुड़े हैं। इस इवेंट के दौरान सलमान ने अपने बाइकिंग पैशन और सेफ राइडिंग को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं।

सलमान ने बताया कि उन्हें बचपन से ही राइडिंग का शौक रहा है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से एक राइडर रहा हूं। साइकिल से लेकर मोटरसाइकिल तक, सब कुछ पसंद है। लेकिन अब सड़क पर रेसिंग करने का मौका नहीं मिलता। यह न सिर्फ खुद के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरनाक है। सलमान ने आगे बताया कि वह अपने फार्महाउस में बने प्राइवेट ट्रैक पर रेसिंग का शौक पूरा करते हैं। हालांकि, वह वहां भी पूरी सावधानी बरतते हैं।

सलमान कहा ने की सेफ्टी पर बात

सलमान कहा ने कहा कि मैं फार्म में सेफ्टी के साथ राइड करता हूं। लेकिन ज्यादा जंप नहीं करता। अगर गिर गया, तो तीन-चार महीने शूटिंग नहीं कर पाऊंगा। साथ ही, ISRL ज़िम्मेदार राइडिंग को बढ़ावा देने और रेसर्स और प्रशंसकों के लिए सुरक्षा के महत्व पर भी समान रूप से केंद्रित है। इस दौरान सलमान खान ने ISRL को युवाओं के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म बताया, जहां वे अपने टैलेंट को सुरक्षित और प्रोफेशनल तरीके से दिखा सकते हैं।

सलमान खान का वर्क फ्रंट

सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाले हैं, जिसका फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं, और इसमें चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में दिखाई देंगी। कबीर खान के साथ एक बार फिर, खासकर बजरंगी भाईजान 2 के साथ, उनके पहले के काम की तरह भावनात्मक रूप से गूंजती कहानी की ओर एक बदलाव ला सकता है।

सलमान खान का करियर

सलमान खान का बॉलीवुड करियर 1980 के दशक के अंत में शुरू हुआ था। उन्होंने 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से अभिनय की शुरुआत की, लेकिन 1989 में मैंने प्यार किया से उन्हें पहचान मिली। हाल के वर्षों में, उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल नहीं रही हैं। उनकी कुछ फिल्मों में उनके भाईजान अवतार को लेकर आलोचना भी हुई है।

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान