सलमान खान दिल्ली हाईकोर्ट (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

काला हिरण फिल्म विवाद में आया नया मोड़, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी सलमान खान को 4 हफ्ते की मोहलत

Salman Khan और फिल्म काला हिरण को लेकर कानूनी विवाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता सलमान खान से जवाब मांगा है। निर्माता की याचिका पर सलमान खान को चार हफ्ते का समय मिला है।

अपूर्वा नायक

https://navbharatlive.com/entertainment/yeh-rishta-kya-kehlata-hai-spoiler-alert-maira-kabir-miss-parents-aan25Salman Khan Kala Hiran Film Case: फिल्म काला हिरण फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से लगातार ये फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर में कथित रुप से सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का विवाद खुलकर सामने आया है। हालांकि इनके किरदारों के नामों को बदल दिया गया है।

सलमान खान की ओर से आरोप लगाया गया है कि फिल्म में जो किरदार दिखाया गया है, उसे उनसे जुड़ा दिखाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म के ट्रेलर में विलेन के हाथों में सलमान खान का मशहूर ब्रैसलेट भी दिखाया गया है। जिसके बाद सलमान खान पर्सनैलिटी राइट्स के उपयोग के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे थे।

दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा सलमान से जवाब

इस पूरे विवाद को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर सलमान खान को फिल्म काला हिरण के डायरेक्टर की ओर से जारी की गई याचिका का जवाब देने के लिए सिर्फ 4 हफ्तों का समय दिया है। काला हिरण फिल्म के निर्माता ने दिल्ली हाईकोर्ट से मांग की है फिल्म पर रोक लगाने के लिए सलमान खान के द्वारा दायर केस को वापस लेने का आदेश सुनाए।

16 दिसंबर को होगी सुनवाई

फिल्म निर्माता का कहना है कि सलमान खान की ओर से दायर केस में दिल्ली की अदालत के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र का अभाव है। निर्माता के इस तर्क को सुनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका पर सलमान खान से जवाब मांगा है। जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट की ओर से चार हफ्ते का समय दिया गया है। अब मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।

क्या है पूरा मामला?

फिल्म काला हिरण का ट्रेलर सामने आने के बाद सलमान खान ने इसको लेकर कहा कि यह सब उनकी पहचान से जोड़कर दिखाया जा रहा है और उनकी अनुमति के बिना फिल्म में उनकी पर्सनैलिटी का उपयोग किया गया है। फिल्म के टीजर में 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जुड़े संदर्भ भी दिखाए गए हैं। यह वही मामला है, जिससे सलमान खान का नाम लंबे समय से जुड़ा रहा है। सलमान की ओर से कोर्ट में कहा गया कि फिल्म में उनके जीवन से जुड़े विवाद को कहानी का हिस्सा बनाया गया है और इसका उपयोग फिल्म के प्रचार के लिए भी किया जा रहा है। सलमान खान ने कहा कि इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है और उनकी पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन हो रहा है।

ज्ञानेश कुमार की सैलरी पर क्यों छिड़ी बहस? जानिए कितनी मिलती है CEC को सुविधाएं

H-1B वीजा पर जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत सख्त, MEA ने बंधुआ मजदूर बयान को बताया आपत्तिजनक, दी नसीहत

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने किया ऐलान, कैबिनेट से मिली मंजूरी

Bypoll Results 2026 Live: पुडुचेरी में जीती AINRC, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल-असम में BJP आगे

Puducherry Bypoll Result: थट्टानचावाडी सीट पर AINRC के अशोक आनंद जीते, कांग्रेस को 8,482 वोटों से दी मात