रेड सी फेस्टिवल में चमके सलमान खान और जॉनी डेप 
मनोरंजन

रेड सी फेस्टिवल में चमके सलमान खान और जॉनी डेप, फैंस बोले- दो लीजेंड्स, एक ही औरा

Red Sea Film Festival: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सलमान खान और जॉनी डेप की एक साथ मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया। फैंस ने इसे दो लीजेंड्स, एक फ्रेम बताते हुए जमकर रिएक्ट किया।

सोनाली झा

Salman Khan Johnny Depp: दुबई में आयोजित रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का समापन इस बार यादगार बन गया, जब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जॉनी डेप एक ही फ्रेम में नजर आए। दोनों की साथ में आई तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस इस अनोखे ग्लोबल स्टार्स के मिलन को देखकर बेहद उत्साहित नजर आए और तस्वीर के सोशल मीडिया पर आते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

समारोह में सलमान खान बेहद स्टाइलिश और शार्प लुक में नजर आए। उन्होंने डार्क ब्लू सूट के साथ मैचिंग शर्ट पहनी और हमेशा की तरह अपने करिश्माई अंदाज से माहौल को अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर, जॉनी डेप भी अपने क्लासिक और यूनिक फैशन सेंस में दिखे। उन्होंने ग्रे सूट के साथ डार्क शर्ट और गले में बांधा स्टाइलिश स्कार्फ कैरी किया, जिसने उनके पूरे लुक को आकर्षक बना दिया। दोनों कलाकारों ने रेड कार्पेट पर मुस्कुराते हुए बातचीत की, तस्वीरें खिंचवाईं और फैंस को भी हाथ हिलाकर रिएक्ट किया।

फैंस का रिएक्शन

फेस्टिवल की ओर से आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की यह फोटो पोस्ट की गई, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में फैंस का उत्साह देखते ही बनता था। एक यूजर ने लिखा कि जब बॉलीवुड और हॉलीवुड रेड सी में मिलते हैं तो मैजिक होता है। दूसरा यूजर ने कहा कि एक फ्रेम में दो लीजेंड्स, इसे कहते हैं औरा। कई लोगों ने इस जोड़ी को ड्रीम क्रॉसओवर बताया और कहा कि यह ऐसे है जैसे दो अलग-अलग यूनिवर्स अचानक एक साथ मिल गए हों। कुछ ने मजाक में लिखा कि जॉनी डेप × सलमान खान अब इस यूनिवर्स का आगे क्या होगा?

सलमान और जॉनी के बीच की बॉन्डिंग

सलमान खान और जॉनी डेप के बीच की बॉन्डिंग देखकर फैंस ने कहा कि यह तस्वीर शायद लंबे समय तक लोगों की यादों में रहने वाली है। ग्लोबल लेवल पर ऐसी मुलाकातें फैंस के उत्साह को कई गुना बढ़ा देती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपूर्वा लखिया की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग कर रहे हैं। चित्रांगदा सिंह इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित है और दर्शकों में इसके लिए पहले ही काफी उत्सुकता है। सलमान खान इससे पहले ‘सिकंदर’ में नजर आए थे।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस