सलमान खान का कड़ा एक्शन 
मनोरंजन

सलमान खान का कड़ा एक्शन, कोर्ट में दाखिल की याचिका, अब कोई भी नहीं चुरा पाएगा उनकी पहचान

Salman Khan Moves Delhi HC: सलमान खान ने अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सलमान ने कहा कि कई प्लेटफॉर्म उनकी छवि का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

सोनाली झा

Delhi High Court Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने डिजिटल युग में अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी अधिकारों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। एक्टर ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करते हुए ऐसी याचिका दाखिल की है, जिसमें उनकी पहचान के अनधिकृत उपयोग पर व्यापक प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। कोर्ट इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई करेगा।

सलमान की यह याचिका ऐसे समय में आई है जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डीपफेक और डिजिटल कंटेंट मैनिप्युलेशन तेजी से बढ़ रहा है। आजकल सोशल मीडिया पर कई प्लेटफॉर्म ऐसे वीडियो, आवाज़ के क्लोन और एडिटेड कंटेंट बना रहे हैं, जो किसी स्टार की अनुमति के बिना उनकी पर्सनैलिटी का उपयोग करते हैं। सलमान खान ने अपनी याचिका में कहा है कि ऐसा कंटेंट न केवल उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकता है, बल्कि उनकी ब्रांड वैल्यू को भी नुकसान पहुंचाता है।

सलमान खान का एक्शन

याचिका में सलमान ने कई नामित प्रतिवादियों के साथ-साथ ‘जॉन डो’ यानी अज्ञात व्यक्तियों को भी शामिल किया है। उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया है कि उनके नाम, छवि, आवाज़, चेहरा, डायलॉग, अंदाज़, बॉडी लैंग्वेज और उनकी पर्सनैलिटी से जुड़ी हर पहचान के उपयोग पर तत्काल रोक लगाई जाए, जब तक कि उनके द्वारा स्पष्ट रूप से अनुमति न दी जाए।

सलमान के आवाज और फोटो का गलत इस्तेमाल

सलमान खान के मुताबिक कई ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म और संस्थाएं उनके वीडियो, आवाज या फोटो को एडिट कर गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे न केवल फैंस के बीच भ्रम पैदा हो रहा है बल्कि उनके व्यावसायिक और व्यक्तिगत अधिकार भी प्रभावित हो रहे हैं। यह दुरुपयोग उनकी प्रतिष्ठा को भी आहत कर सकता है और लंबे समय में अपूरणीय क्षति पहुंचा सकता है।

इन सेलेब्स ने भी कोर्ट में दाखिल की याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट पहले भी कई सितारों को इस प्रकार की व्यापक सुरक्षा दे चुका है, जिनमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन और कंटेंट क्रिएटर राज शामानी शामिल हैं। इन मामलों में कोर्ट ने साफ कहा था कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका व्यावसायिक उपयोग केवल उसकी अनुमति से हो सकता है।

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी