जुबिन नौटियाल का भजन सुनकर खिल उठे प्रेमानंद महाराज, वायरल हुआ दिव्य वीडियो

Premananda Ji Maharaj: जुबिन नौटियाल हाल ही में वृंदावन के कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की। आश्रम में जुबिन ने अपनी आवाज में 'श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी' भजन गाया।
Premananda Maharaj was delighted after listening to Jubin Nautiyal bhajan
जुबिन नौटियाल का भजन सुनकर खिल उठे प्रेमानंद महाराज
Published on: 
Updated on: 

Singer Jubin Nautiyal Met Saint Premanand Maharaj: फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल हाल ही में ब्रजभूमि के पावन नगर वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की। यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक दर्शन नहीं थी, बल्कि संगीत और आध्यात्म का एक अनोखा संगम साबित हुई। आश्रम में मौजूद भक्तों के बीच जुबिन ने अपनी मधुर आवाज में प्रसिद्ध भजन श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा गाया, जिसे सुनकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज भी जुबिन की भक्ति और गायन से प्रभावित होकर मुस्कुराते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जुबिन नौटियाल और प्रेमानंद महाराज के बीच आध्यात्मिकता, संगीत और जीवन के महत्व पर लंबी चर्चा हुई। बातचीत के दौरान जुबिन ने बताया कि ब्रजभूमि उनके दिल के बेहद करीब है और वे अक्सर यहां आकर मानसिक शांति महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज की ऊर्जा उन्हें भीतर तक छूती है और यहां का माहौल उनके संगीत को और गहराई देता है।

प्रेमानंद महाराज ने जुबिन सराहना की

प्रेमानंद महाराज ने भी जुबिन की इस भावना की सराहना की और उन्हें भक्ति और कला में संतुलन बनाए रखने की सीख दी। उन्होंने जुबिन को संगीत में निष्ठा रखने और आत्मिक अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। महाराज ने विशेष रूप से कहा कि सच्ची भक्ति वही है जिसमें हृदय पूरी तरह समर्पित हो और जुबिन के गायन में यह समर्पण साफ दिखाई देता है।

जुबिन नौटियाल ने की बांके बिहारी जी की दर्शन

वृंदावन प्रवास के दौरान जुबिन ने बांके बिहारी जी, राधा वल्लभ जी और राधा रमण जी के भी दर्शन किए। मंदिरों में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और कुछ समय ध्यान में बिताया। उनके आगमन से कई भक्तों ने खुशी जताई और सोशल मीडिया पर वीडियो व फोटो साझा करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। जुबिन नौटियाल भक्ति गीतों और आध्यात्मिक संगीत के प्रति अपने प्रेम के लिए भी जाने जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वे समय-समय पर धार्मिक स्थलों की यात्रा कर शांति और प्रेरणा खोजते हैं। यह मुलाकात एक बार फिर साबित करती है कि जुबिन सिर्फ एक सफल गायक ही नहीं, बल्कि गहरी आध्यात्मिक भावनाओं वाले संवेदनशील इंसान भी हैं। कुंज आश्रम में उनकी उपस्थिति और भजन का यह वीडियो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।