संजय दत्त और सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'अल्लाह बड़े भाई को हमेशा खुश रखे'...संजय दत्त के लिए सलमान खान का भावुक अंदाज वायरल

Salman Khan Sanjay Dutt Viral Photo: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर संजय दत्त के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने संजू बाबा को अपना बड़ा भाई बताते हुए उनके लिए खास दुआ मांगी है।

यति सिंह

Salman Khan Hugs Sanjay Dutt: बॉलीवुड में जब भी सच्ची दोस्ती और भाईचारे की बात होती है, तो कई मिसालें दी जाती हैं। लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो समय के साथ और गहरे होते चले जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री के 2 सबसे बड़े सुपरस्टार्स के बीच भी कुछ ऐसा ही अटूट रिश्ता देखने को मिलता है। आधी रात के वक्त सोशल मीडिया पर आई एक तस्वीर ने पूरे बॉलीवुड और फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जब एक सुपरस्टार दूसरे को अपना बड़ा भाई मानकर गले लगाता है, तो फैंस का खुश होना लाजमी है।

शुक्रवार की देर रात सोशल मीडिया पर हलचल तब बढ़ गई जब सलमान खान ने एक खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वे और संजय दत्त दोनों ही ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे थे। दोनों ही स्टार्स ने एक-दूसरे को बड़े ही प्यार से गले लगाया हुआ था। वायरल तस्वीर में नजर आ रही यह गर्मजोशी यह बयां कर रही थी कि उनके बीच का प्यार कितना गहरा है। इस तस्वीर के साथ लिखा गया संदेश और भी ज्यादा दिल छू लेने वाला था।

दिल से निकली दुआ में छिपा था भाई का बेइंतहा प्यार

तस्वीर शेयर करते हुए जो भावुक कैप्शन लिखा गया, उसने हर किसी को इमोशनल कर दिया। उन्होंने लिखा कि संजू बाबा हम सभी के बाबा हैं और अब वे अपने बच्चों के भी बाबा हैं। आगे सलमान ने लिखा कि वे उन्हें अपना बड़ा भाई मानते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने ईश्वर, अल्लाह और जीसस से दुआ मांगी कि इस इंसान को हमेशा खुश रखें। अंत में उन्होंने अपने दिल की बात कहते हुए प्यार जताया। यह मैसेज सिर्फ शब्दों का ताना-बाना नहीं था, बल्कि इसमें सम्मान और आत्मीयता का गहरा अहसास था।

रुपहले पर्दे से शुरू हुआ यह अटूट और पुराना रिश्ता

संजय दत्त और सलमान खान का यह रिश्ता कोई नया नहीं है। दोनों ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक साथ काम किया है। 'चल मेरे भाई' और 'साजन' जैसी फेमस फिल्मों में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने सिर आंखों पर बैठाया था।

दोनों ही दिग्गज कलाकार कई मौकों पर यह स्वीकार कर चुके हैं कि वे एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। यही वजह है कि जब भी ये 2 दिग्गज एक साथ आते हैं, तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं।

सोशल मीडिया पर उमड़ा फैंस का असीम प्यार

जैसे ही संजय दत्त और सलमान खान की तस्वीर सोशल मीडिया पर आई, फैंस ने इस पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी। लोग इस जोड़ी को एक साथ देखकर फूले नहीं समा रहे हैं।

किसी ने इस केमिस्ट्री को इंडस्ट्री का सबसे मजबूत भाईचारा बताया, तो किसी ने प्रार्थना की कि इस दोस्ती को किसी की नजर न लगे। दोनों सुपरस्टार्स के मुरीद इस पल को यादगार मान रहे हैं और कमेंट्स में दिल वाले इमोजी की बारिश कर रहे हैं।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला