सलमान खान (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Salman Khan Career: सलमान खान ने पूरे किए 37 साल, जानें उनके करियर की हिट कहानियां

Hit Films of Salman Khan Career: सलमान खान ने 1988 में बीवी हो तो ऐसी से करियर शुरू किया, लेकिन असली पहचान उन्हें 1989 की मैंने प्यार किया से मिली, जिसने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया।

सोनाली झा

Salman Khan completes 37 Years: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय और स्टारडम के साथ 37 साल पूरे कर लिए हैं। यह सफर सिर्फ फिल्मों का ही नहीं बल्कि संघर्ष, जुनून और फैंस के अटूट प्यार का भी है। सलमान खान ने 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, बतौर लीड एक्टर उनकी पहली बड़ी सफलता 1989 में आई मैंने प्यार किया से मिली।

सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म मैंने प्यार किया से मिली ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद सलमान खान का सफर कभी थमा नहीं और उन्होंने रोमांस, एक्शन, फैमिली ड्रामा से लेकर इमोशनल कहानियों तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा। 90 का दशक और 2000 का शुरुआती समय सलमान खान के करियर का सुनहरा दौर रहा। हम आपके हैं कौन, करण अर्जुन, हम दिल दे चुके सनम, तेरे नाम, वांटेड, दबंग और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री का सबसे बड़ा स्टार बना दिया। खास बात यह है कि उनकी ईद पर रिलीज होने वाली फिल्में दर्शकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होतीं।

स्टारडम और फैन फॉलोइंग

सलमान खान सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। उनकी फिल्में चाहे हिट हों या फ्लॉप, उनके फैंस का उत्साह कभी कम नहीं होता। यही वजह है कि वे बॉक्स ऑफिस पर हमेशा भरोसेमंद स्टार माने जाते हैं। देश ही नहीं, विदेशों में भी सलमान खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। सलमान खान ने न सिर्फ अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया बल्कि इंडस्ट्री में कई नए चेहरों को मौका भी दिया।

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

सलमान खान का बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन समाज सेवा और चैरिटी के कामों के लिए जाना जाता है। वे अक्सर जरूरतमंदों की मदद कर खबरों में बने रहते हैं। फैंस इस समय सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। इसमें सलमान का दमदार किरदार देशभक्ति और बहादुरी का संदेश देने वाला होगा।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल