रीति तिवारी और सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले- मैं नहीं चाहता कि आप मुश्किल रास्ते से सीखें

Bigg Boss 20 Episode 21: बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने रीति तिवारी को उनकी भाषा और व्यवहार को लेकर फटकार लगाई। उन्होंने रीति को समझाते हुए कहा कि हर इंसान गलतियां करता है।

सोनाली झा

Salman Khan Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने रीति तिवारी के व्यवहार और उनकी भाषा को लेकर खुलकर बात की। 26 सितंबर को प्रसारित हुए एपिसोड में काजी तौकीर के साथ रीति के विवाद और डिस टास्क के दौरान उनके रवैये पर सलमान ने सवाल उठाए। उन्होंने सिर्फ रीति को ही नहीं, बल्कि उन्हें लगातार चियर करने वाले घरवालों को भी जिम्मेदार ठहराया।

वीकेंड का वार में सलमान खान ने रीति तिवारी को उनके शब्दों और व्यवहार को लेकर समझाया। काजी तौकीर के साथ हुई बहस के दौरान रीति की भाषा पर पहले भी चर्चा हुई थी और इस एपिसोड में सलमान ने उसी मुद्दे को उठाया। उन्होंने रीति से अपने व्यवहार पर सोचने और घर के अंदर अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेने की बात कही।

रीति के साथ पूरे ग्रुप को भी लगाई फटकार

सलमान ने रीति के साथ उनके ग्रुप के सदस्यों को भी सवालों के घेरे में लिया। उनका कहना था कि जब रीति डिस टास्क के दौरान कुछ कर रही थीं, तब आसपास मौजूद लोग उन्हें रोकने के बजाय चियर कर रहे थे। सलमान के मुताबिक, इस तरह का समर्थन किसी कंटेस्टेंट को यह समझने से रोक सकता है कि वह किस दिशा में जा रहा है। इसी दौरान उन्होंने घरवालों को अपने साथियों के व्यवहार पर भी ध्यान देने की बात कही।

काजी और रीति के विवाद को लेकर सलमान ने काजी के स्टैंड का भी जिक्र किया। इससे पहले दोनों के बीच हुई तीखी बहस में काजी ने उदिति सिंह के लिए आवाज उठाई थी। इस पूरे मामले ने घर के समीकरणों को भी चर्चा में ला दिया है।

खुद का उदाहरण देकर रीति को समझाया

रीति को समझाते हुए सलमान खान ने बातचीत को व्यक्तिगत अनुभव से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि हर इंसान से गलतियां होती हैं और उन्होंने भी कम उम्र में गलतियां की हैं। सलमान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह रीति को लेक्चर नहीं दे रहे हैं, क्योंकि जब वह नौजवान थे तो उन्होंने भी ऐसी चीजें की थीं और समय के साथ काफी कुछ सीखा।

सलमान ने रीति तिवारी को सलाह दी कि गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना जरूरी है और कोशिश करनी चाहिए कि जिंदगी में कठिन रास्तों से सबक लेने की नौबत कम आए। उनकी बात सुनने के बाद रीति ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी। इस पूरे सेगमेंट में सलमान ने डांट के साथ रीति को अपने व्यवहार पर सोचने का मौका भी दिया।

देश को मिला पहला LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष