सलमान खान (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सलमान खान की 'बिग बॉस 19' का टीजर जारी, बोले- अबकी बार घरवालों की सरकार

Bigg Boss 19 Teaser: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ 24 अगस्त से रात 10:30 बजे प्रसारित होगा। इस बार 'बिग बॉस 19' का थीम राजनीति से प्रेरित है, जिसमें कंटेस्टेंट्स मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे।

सोनाली झा

Salman Khan Bigg Boss 19: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है। इस बार ‘बिग बॉस 19’ का टीजर लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें सलमान का बिल्कुल नया अंदाज़ देखने को मिला है। टीजर में सलमान खान नेता जैसे लुक में नजर आ रहे हैं और कहते हैं कि अबकी बार घरवालों की सरकार। इस डायलॉग के साथ ही उन्होंने शो के अनोखे कॉन्सेप्ट की झलक दे दी है।

इस बार का 'बिग बॉस' सीजन राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है। टीजर में सलमान खान यह घोषणा करते दिखे कि शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे। यानी दर्शकों को इस बार सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि पॉलिटिकल ड्रामा और रणनीति से भरी एक नई दुनिया देखने को मिलेगी। शो का थीम जितना दिलचस्प है, उतनी ही उत्सुकता दर्शकों में इसे लेकर बढ़ गई है।

बिग बॉस 19 कब होगा प्रसारित

कलर्स टीवी ने शो का टीजर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसमें यह जानकारी दी गई है कि 'बिग बॉस 19' 24 अगस्त से रात 10:30 बजे प्रसारित होगा। दर्शक इसे टीवी के साथ-साथ जियो सिनेमा और जियोहॉटस्टार पर भी देख सकेंगे। शो में इस बार किन-किन सेलेब्स की एंट्री होगी, इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है।

मल्लिका शेरावत नहीं होगी शो का हिस्सा

कुछ नाम जैसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा, टीवी एक्टर गौरव खन्ना और डांसर धनश्री वर्मा सामने आए हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी 'बिग बॉस' के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है। जहां बीते सीजन में प्यार, तकरार और ड्रामा देखने को मिला था, वहीं अब दर्शकों को सत्ता संघर्ष और पॉलिटिकल माइंड गेम्स देखने को मिलेंगे।

सलमान खान का शो

सलमान खान का करिश्माई अंदाज़, कंटेस्टेंट्स की रणनीति और नया फॉर्मेट इन सबने 'बिग बॉस 19' को पहले ही हिट बना दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'घरवालों की सरकार' में कौन राजा बनता है और कौन बनता है विपक्ष। सलमान इस शो के सबसे चर्चित होस्ट हैं और इस बार शो अगस्त के आखिरी हफ्ते में शुरू होने जा रहा है। प्रोमो रिलीज हो चुका है और शो को लेकर एक्साइटमेंट चरम पर है।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान