-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kiara Advani Change Name Salman Khan Advice School Teacher Turned Star
सलमान खान की सलाह पर कियारा आडवाणी ने बदला नाम, स्कूल टीचर से बनीं बॉलीवुड स्टार
- Written By: सोनाली झा
Kiara Advani Birthday: कियारा आडवाणी ने सलमान खान की सलाह पर अपना नाम बदला और फिल्मी दुनिया में कदम रखा। कियारा पहले एक प्ले स्कूल में टीचर थीं। उन्होंने 2014 में फिल्म फगली से डेब्यू किया।

सलमान खान की सलाह पर कियारा आडवाणी ने बदला नाम
Kiara Advani Birthday Special: बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। खूबसूरती, अभिनय और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने कम समय में ही दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है। कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1991 को मुंबई में हुआ था। कियारा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि ग्लैमर और फिल्मी दुनिया से पहले कियारा आडवाणी की जिंदगी कैसी थी।
कियारा आडवाणी ने करियर की शुरुआत फिल्म से नहीं, बल्कि एक स्कूल से की थी। वह मुंबई के अर्ली बर्ड प्ले स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थीं। पढ़ाई में तेज और संस्कारी परिवार से ताल्लुक रखने वाली कियारा का फिल्मों की ओर रुझान स्कूल के दिनों में ही हो गया था। कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में पहले से ही आलिया भट्ट मौजूद थीं, इसलिए सुपरस्टार सलमान खान की सलाह पर उन्होंने अपना नाम बदलकर कियारा आडवाणी रख लिया। यह फैसला कियारा आडवाणी के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।
कियारा आडवाणी की फिल्में
कियारा आडवाणी जब 12वीं कक्षा में थीं, तब उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ देखी थी। उस फिल्म का गहरा असर कियारा आडवाणी पर पड़ा और तभी उन्होंने अपने पिता से कहा कि वह एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। कियारा के पिता पहले हैरान हुए लेकिन बाद में बेटी का साथ दिया। कियारा ने 2014 में फिल्म ‘फगली’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। शुरुआती दौर में उन्हें संघर्ष का सामना करना पड़ा, लेकिन ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘कबीर सिंह’, ‘गुड न्यूज’, ‘शेरशाह’ और ‘जुग जुग जियो’ जैसी फिल्मों ने कियारा आडवाणी को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
ये भी पढ़ें- OTT पर छाए ये ट्रेंडिंग शोज, मिस्ट्री और एंटरटेनमेंट से भरपूर हैं ये वेब सीरीज
कियारा आडवाणी की कुल संपत्ति
‘द फाइनेंशियल एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, कियारा आडवाणी की कुल संपत्ति 40 करोड़ रुपये है। दावा किया जाता है कि इनमें उनके दो घर और कुछ लग्जरी कारें भी शामिल हैं, जिनकी साझा रूप से कीमत करोड़ों में है। वे फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करती हैं। वह एक फिल्म के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये फीस लेती हैं और कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा भी हैं।
Kiara advani change name salman khan advice school teacher turned star
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













