सलमान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बलूचिस्तान आजाद है? जुबान फिसली या इशारा...सलमान खान के बयान पर छिड़ी बहस, VIDEO वायरल

Salman Khan News: सलमान खान हाल ही में सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने हिंदी और साउथ सिनेमा के दौर पर बात की। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा बोले गए जिससे लोगों की बहस छिड़ गई।

स्नेहा मौर्या

Salman Khan Balochistan Statement: सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। लेकिन हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान के साथ सऊदी अरब में आयोजित ‘जॉय फोरम’ इवेंट में शामिल हुए थे। इस इवेंट में उन्होंने भारतीय सिनेमा और उसमें हो रहे बदलावों पर कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ फिल्मों की ग्रोथ का भी जिक्र किया। लेकिन इसी दौरान सलमान का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

दरअसल, सलमान का वायरल हो रहा वीडियो उस समय का है, जब वह बलूचिस्तान और पाकिस्तान का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा, “अगर आप कोई हिंदी फिल्म बनाकर सऊदी अरब में रिलीज करें, तो वह सुपरहिट होगी। अगर कोई तमिल, तेलुगू या मलयाली फिल्म बनाई जाए, तो वह सैकड़ों करोड़ का बिजनेस करेगी क्योंकि यहां दूसरे देशों से बहुत लोग आए हैं। बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं... हर कोई यहां काम कर रहा है।”

सलमान के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सलमान खान के इस बयान ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी। कई लोगों ने इसे सिर्फ सटीक जानकारी मानते हुए शेयर किया, वहीं कुछ ने इसे कंट्रोवर्सी और आपत्तिजनक बताया। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या सलमान की जुबान फिसल गई, या उन्होंने जानबूझकर बलूचिस्तान का जिक्र किया, जबकि आमिर खान और शाहरुख खान भी स्टेज पर मौजूद थे।

बलूचिस्तान और पाकिस्तान के बीच विवाद क्या है?

बलूचिस्तान, भौगोलिक रूप से पाकिस्तान का लगभग 44% हिस्सा है। यह क्षेत्र पाकिस्तान के लिए रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें ग्वादर पोर्ट और चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर शामिल हैं। बलूचिस्तान पाकिस्तान के गैस उत्पादन का बड़ा हिस्सा संभालता है और ओमान की खाड़ी के पास स्थित होने के कारण तेल की सप्लाई के लिहाज से अहम माना जाता है।

बलूचिस्तान में कई लोग खुद को पाकिस्तान से अलग मानते हैं और अलग देश की मांग करते हैं। पिछले कुछ समय में वहां के कई लोग पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध और बगावत कर चुके हैं। उनका कहना है कि सरकार ने उनके क्षेत्र और विकास पर ध्यान नहीं दिया और उन्हें गरीबी में जीना पड़ रहा है।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा