सलीम खान और डेजी शाह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सलीम खान की तबीयत पर बड़ा अपडेट, सफल सर्जरी के बाद खतरे से हैं बाहर, डेजी शाह ने दी जानकारी

Salim Khan Health Update: सलीम खान को ‘मिनिमल ब्रेन हैमरेज’ के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब डेजी शाह ने बताया कि सर्जरी सफल रही, अब वो खतरे से बाहर हैं।

स्नेहा मौर्या

Salman Khan Father Successful Surgery: मशहूर स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई थी। कुछ दिन पहले उन्हें ‘मिनिमल ब्रेन हैमरेज’ होने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे परिवार, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में चिंता की लहर दौड़ गई। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं शुरू हो गईं।

लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं सलीम खान

सलीम खान का इलाज मुंबई के नामी लीलावती अस्पताल में चल रहा था। शुरुआती मेडिकल अपडेट में बताया गया कि उनकी हालत स्थिर है, लेकिन डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। ब्रेन हैमरेज जैसे मामलों में सावधानी बेहद जरूरी होती है, इसलिए विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज जारी रखा गया। कुछ रिपोर्ट्स में सर्जरी की संभावना से इनकार किया गया था, जबकि बाद में अलग-अलग सूत्रों से सर्जरी की खबरें भी सामने आईं। इन विरोधाभासी रिपोर्ट्स ने स्थिति को लेकर भ्रम पैदा कर दिया था।

डेजी शाह ने साझा की जानकारी

इसी बीच एक्ट्रेस डेजी शाह ने सलीम खान की सेहत को लेकर ताजा अपडेट दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह भले ही अस्पताल जाकर व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल पाईं, लेकिन सलमान खान और उनके परिवार के संपर्क में हैं। डेजी के मुताबिक, सर्जरी सफल रही है और सलीम खान अब खतरे से बाहर हैं। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में रिकवर कर रहे हैं।

परिवार ने जताई थी नाराजगी

खबर यह भी आई थी कि अस्पताल की ओर से मेडिकल जानकारी सार्वजनिक किए जाने पर परिवार ने नाराजगी जताई। ऐसे संवेदनशील समय में परिवार नहीं चाहता था कि स्वास्थ्य से जुड़ी निजी जानकारी बाहर आए। इस मुद्दे को लेकर भी चर्चा तेज रही, हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

सलीम खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखकों में गिने जाते हैं। उनके योगदान को देखते हुए इंडस्ट्री में उनका विशेष सम्मान है। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर ने सभी को चिंतित कर दिया था, लेकिन अब सकारात्मक अपडेट से राहत मिली है। परिवार की ओर से आधिकारिक बयान भले सामने न आया हो, लेकिन करीबी सूत्रों के अनुसार उनकी हालत में सुधार है। उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटेंगे और परिवार के बीच समय बिताएंगे।

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार