साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

साजिद नाडियाडवाला के बेटे ने डायरेक्शन में रखा कदम, डेब्यू फिल्म में दिखेंगी दिव्या भारती की झलक

साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 90 के दशक की दिव्या भारती स्टारर ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ से प्रेरित है और दिव्या को समर्पित एक इमोशनल ट्रिब्यूट होगी।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी डेब्यू फिल्म केवल एक रोमांटिक ड्रामा नहीं, बल्कि एक इमोशनल ट्रिब्यूट भी है। 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या भारती के लिए, जिनसे साजिद नाडियाडवाला का गहरा रिश्ता रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुभान नाडियाडवाला की यह फिल्म 1997 की ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ से प्रेरित है, जिसमें दिव्या भारती और जितेंद्र लीड रोल में थे। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर औसत रही हो, लेकिन इसका टाइटल सॉन्ग आज भी श्रोताओं के बीच लोकप्रिय है। सुभान उसी जादू को आज के दौर की नई कहानी के साथ दोबारा पर्दे पर लाना चाहते हैं।

सुभान को मिली क्रिएटिव फ्रीडम

इस प्रोजेक्ट का टाइटल अभी गोपनीय रखा गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह दिव्या की यादों को समर्पित होगा। फिल्म में नई प्रतिभाओं को मौका दिया गया है और म्यूजिक के लिए खास तैयारियां की गई हैं। सुभान नाडियाडवाला इस फिल्म को अपने परिवार की कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत बना रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला इस बार बेटे को पूरा समर्थन दे रहे हैं, लेकिन दखल नहीं दे रहे। सुभान नाडियाडवाला ने NGE में पहले बतौर इंटर्न काम किया है, जिससे उन्हें इंडस्ट्री की तकनीकी समझ मिली।

दिव्या-साजिद की प्रेम कहानी

दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला की मुलाकात 1992 में फिल्म शोला और शबनम के सेट पर हुई थी, जहां अभिनेता गोविंदा ने दोनों को मिलवाया था। कम समय में ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और उसी साल दोनों ने शादी कर ली। लेकिन 1993 में दिव्या भारती की अचानक मौत ने यह कहानी अधूरी छोड़ दी। सुभान की यह फिल्म न केवल एक नए डायरेक्टर की शुरुआत है, बल्कि दिव्या भारती के लिए दिल से दिया गया श्रद्धांजलि भी है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा