सैयारा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Saiyaara ने तोड़ा रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड 2025 की बनी पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म

Saiyaara Movie: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी सैयारा रिलीज के बाद से हर दिन धमाल मचा रही है। ऐसे में अब यह फिल्म वर्ल्डवाइड 2025 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई हैं।

स्नेहा मौर्या

Saiyaara Worldwide Collection: बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन धमाकेदार ओपनिंग की थी और अब यह लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है।

हालांकि, सैयारा न केवल भारत में बल्कि इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक 130 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 188 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इस आंकड़े के साथ सैयारा ने सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

सैयारा बनी 2025 की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म

मालूम हो, सिकंदर ने ग्लोबली 184.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसे सैयारा ने महज 5 दिनों में पार कर लिया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, सैयारा अब 2025 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। इससे पहले वह सनी देओल की ‘जाट’, अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ जैसी फिल्मों को भी पछाड़ चुकी है। अब सैयारा का अगला टारगेट है अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’, जिसने वर्ल्डवाइड 237 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। जिस रफ्तार से सैयारा आगे बढ़ रही है, उस हिसाब से रेड 2 का रिकॉर्ड भी ज्यादा दूर नहीं लग रहा।

अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मचाया धमाल

आपको बता दें,अहान पांडे के साथ इस फिल्म में अनीत पड्डा ने लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है और इसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म को करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था और अब यह कई गुना मुनाफा कमा चुकी है।

डायरेक्शन, कहानी, रोमांस और म्यूजिक के साथ-साथ अहान पांडे और अनीत पद्दा की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म का टाइटल ट्रैक पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर चुका है, जिसने दर्शकों की भावनाओं को छू लिया।

खास बात ये है कि सैयारा की इस बड़ी सफलता ने अहान पांडे को एक ही फिल्म से सुपरस्टार की लाइन में खड़ा कर दिया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में फिल्म और कितने रिकॉर्ड तोड़ेगी।

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता