सैयारा ने बनाया नया रिकॉर्ड सोमवार को ओपनिंग डे से ज्यादा का कारोबार  
मनोरंजन

सोमवार को भी सैयारा ने की छप्परफाड़ कमाई, तन्वी द ग्रेट-निकिता रॉय का बेड़ागर्क

अहान पांडे की Saiyaara सैयारा फिल्म की कमाई कम होने का नाम ही नहीं ले रही है, सोमवार को भी सैयारा ने छप्परफाड़ कारोबार किया। वहीं तन्वी द ग्रेट और निकिता राय का बेड़ा गर्क होता हुआ नजर आया है। 

अनिल सिंह

StartFragment

Box Office Collection on Day 4: 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में अहान पांडे की फिल्म सैयारा, अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय रिलीज हुई। तीनों ही फिल्मों के रिलीज से पहले उन्हें अच्छी फिल्म बताया गया और इन्हें रिव्यू भी ठीक-ठाक ही मिले थे, लेकिन सिर्फ सैयारा ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता का झंडा गढ़ पाई है। तन्वी द ग्रेट और निकिता रॉय का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है।

सैयारा फिल्म चार दिन में 100 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर चुकी है। फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ का था, ऐसे में फिल्म को हिट फिल्म का दर्जा मिल चुका है। पहले सोमवार को भी फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की है।

सोमवार को ओपनिंग डे से ज्यादा कारोबार

पहले 3 दिन में सैयारा फिल्म ने 83.25 करोड़ का कारोबार किया, जबकि चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 22.5 करोड़ रहा। पहले सोमवार को अमूमन फिल्म की कमाई ओपनिंग डे कलेक्शन की तुलना में कम होती है। लेकिन सैयारा के साथ ऐसा नहीं हुआ। सैयारा को 21 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। शनिवार को फिल्म ने 26 करोड़ का कारोबार किया। रविवार को फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की। जबकि सोमवार को इसकी कमाई 22.5 करोड़ रही।

तन्वी द ग्रेट-निकिता रॉय का बेड़ागर्क

तन्वी द ग्रेट की अगर बात करें तो इस फिल्म में अनुपम खेर नजर आ रहे हैं। फिल्म की काफी सराहना की गई है। पहले दूसरे और तीसरे दिन खराब प्रदर्शन के बाद सोमवार को फिल्म और खराब प्रदर्शन करते हुए नजर आई। तन्वी द ग्रेट चार दिन में 1.72 करोड़ का कारोबार करने में सफल हुई। सोमवार को फिल्म का कारोबार 12 लाख रुपए पर सिमट कर रह गया। फिल्म एक दिन भी कारोबार के मामले में करोड़ के आंकड़े को नहीं छू पाई है।

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय की स्थिति और बुरी है। यह चार दिन पूरा होने के बावजूद एक करोड़ के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है। सोमवार को इसकी कमाई सिमट कर 10 लाख रुपए पर आ गई थी। फिल्म चार दिन में अब तक 96 लाख रुपए का ही कारोबार कर पाई है। ऐसे में इसे सोनाक्षी सिन्हा की डिजास्टरस फिल्मों में से एक कहा जा सकता है। सोनाक्षी सिन्हा को इस फिल्म से काफी उम्मीद थी क्योंकि इसका निर्देशन उनके भाई कुश सिन्हा ने किया था।

EndFragment

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप