-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Nikita Roy Did Not Get Enough Screening Luv Sinha Expressed Displeasure
‘निकिता रॉय’ को नहीं मिली पर्याप्त स्क्रीनिंग, लव सिन्हा ने जताई नाराजगी
- Written By: सोनाली झा
Nikita Roy: निकिता रॉय को सीमित स्क्रीनिंग मिलने पर उनके भाई लव सिन्हा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि दमदार कहानी के बावजूद फिल्म को कम थिएटर मिले, जिससे इसके प्रदर्शन पर असर पड़ा।

सोनाक्षी की निकिता रॉय को नहीं मिली पर्याप्त स्क्रीनिंग
Sonakshi Sinha Nikita Roy: सोनाक्षी सिन्हा की नई फिल्म ‘निकिता रॉय’ को रिलीज के साथ ही सीमित सिनेमाघरों में दिखाए जाने के कारण विवाद छिड़ गया है। अभिनेत्री के भाई लव सिन्हा ने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। लव ने कहा कि भले ही फिल्म की कहानी दमदार है, लेकिन इसे बहुत ही कम स्क्रीन पर जगह मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि यशराज फिल्म्स की हालिया रिलीज ‘सैयारा’ को ज्यादा स्क्रीन और प्रमोशन मिलना, ‘निकिता रॉय’ के साथ अन्याय जैसा है।
लव सिन्हा ने कहा कि निकिता रॉय एक शानदार थ्रिलर है जो कहानी कहने की एक नई सोच को दर्शाती है। लेकिन कुछ कारणों से इसे सीमित थिएटर में ही रिलीज किया गया, जिससे फिल्म को नुकसान हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब नई और मौलिक कहानियों को प्लेटफॉर्म नहीं दिया जाता, तो फिल्म इंडस्ट्री में विविधता लाना मुश्किल हो जाता है।
फिल्म को मिली अच्छी प्रतिक्रिया
हालांकि, लव ने इस बात पर संतोष जताया कि दर्शकों से फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लोगों को फिल्म की यूनिक कहानी और कलाकारों का प्रदर्शन पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि समीक्षकों और दर्शकों की सराहना फिल्म के लिए उम्मीद की किरण है। इस बीच, दिग्गज निर्देशक सुभाष घई ने भी ‘निकिता रॉय’ की तारीफ करते हुए इसे हॉलीवुड डायरेक्टर अल्फ्रेड हिचकॉक की फिल्मों से तुलना की।
सम्बंधित ख़बरें
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
सुभाष घई ने कही ये बात
सुभाष घई ने कहा कि कुश सिन्हा ने बतौर निर्देशक अपने पहले ही प्रयास में बेहतरीन काम किया है। फिल्म में अंधविश्वास और तर्क के बीच संघर्ष को शानदार ढंग से पेश किया गया है। निकिता रॉय एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर जैसे मंझे हुए कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने किया है। यह फिल्म 18 जुलाई को देशभर के चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर चला सैयारा का जादू, जानें दो दिन की कमाई
फिल्म की स्क्रिप्ट पर बोले कुश
फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर बात करते हुए कुश ने बताया कि शुरू में जो स्क्रिप्ट थी वो पवन की थी। लेकिन जैसे-जैसे काम बढ़ा, मुझे बदलाव जरूरी लगे। देखते-देखते करीब 90% स्क्रिप्ट री-राइट की है। बाद में इससे नील मोहनती, अंकुर टकरानी और अभिनव कश्यप भी जुड़े। आइडिया वही रहा, बस उसका ट्रीटमेंट और प्रेजेंटेशन बिल्कुल नया हो गया।
Nikita roy did not get enough screening luv sinha expressed displeasure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला: प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल का विरोध, NCP सांसद आज पीएम मोदी से मिलेंगे
Aug 09, 2026 | 09:43 AMExplainer: भारत के स्वदेशी ड्रोन पर दुनिया की दिलचस्पी, अमेरिका, चीन और ईरान के ड्रोन से कितना अलग है KAL?
Aug 09, 2026 | 09:39 AMअमरनाथ यात्रा पर बड़ा अपडेट! 9 अगस्त से पहलगाम-बालटाल दोनों रूट बंद, जानें क्यों लिया गया फैसला
Aug 09, 2026 | 09:35 AMRedmi Note 17 5G: 8000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया Redmi का नया फोन, जानें कीमत
Aug 09, 2026 | 09:31 AMएशिया कप 2026 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते द हंड्रेड से बाहर
Aug 09, 2026 | 09:28 AMIslamic NATO में आया नया मोड़! तुर्की ने सऊदी को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान में हलचल
Aug 09, 2026 | 09:24 AMजेल की सुरक्षा में सेंध; अमरावती जेल में चढ़कर बना रहा था वीडियो, सुरक्षा कर्मियों ने दबोचा
Aug 09, 2026 | 09:22 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














