धड़क 2 और सन ऑफ सरदार 2 पर भारी पड़ी सैयारा, कलेक्शन में निकली आगे  
मनोरंजन

21 दिनों बाद सैयारा का जलवा बरकरार, धड़क 2 और सन ऑफ सरदार 2 से ज्यादा कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर सैयारा फिल्म का जलवा बरकरार है। Saiyaara ने 22वें दिन धड़क 2 और सन ऑफ सरदार 2 फिल्म से ज्यादा कारोबार किया है। आइए जानें तीनों फिल्मों का कलेक्शन कितना रहा।

अनिल सिंह

StartFragment

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अहान पांडे की फिल्म सैयारा अब भी धूम मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुई 21 दिन पूरे हो चुके हैं। 22वें दिन भी फिल्म ने जबरदस्त कारोबार किया और अब इस फिल्म ने सिध्दांत चतुर्वेदी की फिल्म धड़क 2 और अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को कारोबार के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

18 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई सैयारा फिल्म को रिलीज हुई 22 दिन हो चुका है। वहीं धड़क 2 और सन ऑफ सरदार 2 की अगर बात करें तो दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए महज 8 दिन हुआ है, लेकिन यह दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो चुकी है।

सैयारा ने धड़क 2 और सन ऑफ़ सरदार 2 से ज्यादा किया कारोबार

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने 22वें दिन यानी गुरुवार को खबर लिखकर जाने तक 1.85 करोड़ का कारोबार कर लिया था, जबकि फिल्म के कुल कलेक्शन की अगर बात करें तो यह 300 करोड़ के पार हो चुका है। यह इस साल की सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

नई फिल्मों पर भारी पड़ी सैयारा

सैयारा फिल्म नई फिल्मों पर भारी पड़ती दिख रही है। 1 अगस्त को रिलीज हुई सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2 फिल्म ने गुरुवार को एक करोड़ के आसपास का कारोबार किया तो वहीं अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 ने गुरुवार को 1.4 करोड़ का कारोबार किया। दोनों फिल्मों के कलेक्शन की अगर बात करें तो यह सैयारा के 1.85 करोड़ के कलेक्शन से कम नजर आ रहा है। मतलब साफ है कि सैयारा अब धड़क 2 और सन ऑफ सरदार 2 पर भारी पड़ती है दिख रही है।

फ्लॉप साबित होगी सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2

सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 फिल्म की अगर बात करें तो दोनों ही फिल्में कलेक्शन के मामले में अब भी बजट से कोसों दूर हैं। धड़क 2 फिल्म करीब 50 करोड़ के बजट में बन कर तैयार हुई है, तो वहीं सन ऑफ सरदार 2 फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ के पार का है, ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि फिल्म फ्लॉप फिल्म साबित होने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक