सैफ अली खान केस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सैफ अली खान केस में आरोपी शरीफुल इस्लाम ने मांगी जमानत, FIR को बताया काल्पनिक

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान अटैक केस में एक नया मोड़ आया है। आरोपी शरीफुल इस्लाम ने इस मामले पर खुद को निर्दोष बताते हुए याचिका दायर की है। साथ ही केस को काल्पनिक कहानी का करार दिया है।

स्नेहा मौर्या

Saif Ali Khan Stabbing Case: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले ने हर किसी को हैरान कर दिया था। ऐसे में अब इस केस में एक नया मोड़ सामने आया है। मुंबई के पॉश इलाके में स्थित सैफ के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने खुद को निर्दोष बताते हुए कोर्ट में जमानत की मांग की है।

साथ ही आरोपी ने एफआईआर को काल्पनिक करार देते हुए कहा है कि उसके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। फिलहाल आरोपी शरीफुल इस्लाम मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है।

आरोपी शरीफुल इस्लाम ने जमानत की दायर की याचिका

दरअसल, उसने शुक्रवार को अपने वकील विपुल दुशिंग के माध्यम से सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर की। याचिका में कहा गया है कि इस मामले में जांच लगभग पूरी हो चुकी है और अभियोजन पक्ष के पास सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड जैसे अहम साक्ष्य पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में आरोपी के भागने या सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने की कोई संभावना नहीं है।

आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि शरीफुल इस्लाम का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और उसे गलत तरीके से फंसाया गया है। उसकी गिरफ्तारी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 47 का उल्लंघन में बताया है। हालांकि, इस धारा के अनुसार, किसी भी गिरफ्तार व्यक्ति को उसके जमानत के अधिकारों के बारे में जरूर सूचित करना चाहिए।

सैफ अली खान केस के एफआईआर को बताया फेक

शरीफुल के अनुसार, मौजूदा एफआईआर केवल शिकायतकर्ता की काल्पनिक कहानी पर आधारित है। चूंकि केस की पड़ताल लगभग पूरी हो चुकी है, इसलिए उसे न्याय मिलने तक जमानत पर रिहा किया जाए। इस मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई को होनी है, जिसमें कोर्ट तय करेगा कि आरोपी को जमानत दी जाए या नहीं।

आपको बता दें, यह सनसनीखेज घटना 16 जनवरी की रात लगभग 2 बजे हुई थी। एक अनजान व्यक्ति अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुस गया था। पहले उसने घर की नौकरानी से बहस की और जब सैफ मौके पर पहुंचे, तो उसने उनके साथ भी झगड़ा किया और चाकू से हमला कर दिया। हालांकि सैफ इस हमले में बाल-बाल बच गए और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल