StartFragment
Rupali Ganguly On Nilanjan Das: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाई तो टीएमसी नेता नीलांजन दास ने रूपाली गांगुली पर निशाना साधा और उन्हें फ्लॉप सोप एक्ट्रेस बता दिया। अब रूपाली गांगुली ने नीलांजन दास को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर लोग रूपाली गांगुली की तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
रूपाली गांगुली ने ममता बनर्जी की एक पोस्ट पर रिएक्शन दिया था। ममता बनर्जी ने असम में भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे को लेकर टिप्पणी की थी। इसी पर रूपाली गांगुली ने तंज कसा और ममता बनर्जी से सवाल पूछ लिया, उन्होंने लिखा, दूसरे राज्यों में बंगालियों के लिए घड़ियाल आंसू बहाने से पहले ममता दीदी को जवाब देना चाहिए कि पश्चिम बंगाल में बंगालियों की रक्षा कौन करेगा? संदेशखली से लेकर मुर्शिदाबाद तक बंगालियों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, उसके लिए जिम्मेदार कौन है? बंगाल पहले कभी भी बंगालियों के लिए इतना असुरक्षित नहीं रहा।
रूपाली गांगुली की पोस्ट पर टीएमसी नेता नीलांजन दास ने लिखा भारत की सबसे सीनियर राजनेता को एक फ्लॉप डेली सोप एक्ट्रेस से लेक्चर लेने की जरूरत नहीं है। इसके बाद रूपाली का गांगुली के फैंस सक्रिय हो गए और उन्होंने नीलांजन को जमकर फटकार लगाई। अब खुद रूपाली गांगुली ने टीएमसी नेता नीलांजन दास को करारा जवाब दिया है।
रूपाली गांगुली ने लिखा क्या आपकी तथा कथित सबसे सीनियर नेता जनता की सेवक नहीं है? क्या वह एक तानाशाह हैं? उनसे कोई सवाल नहीं किया जा सकता? लेकिन अगर आपने पहले से ही लोगों के प्रति जिम्मेदारियों के बजाय उन पर अत्याचार को स्वीकार कर लिया है तो आपको तानाशाही के लिए बधाई। यह एक क्लासिक टीएमसी बर्ताव है।
रूपाली गांगुली ने नीलांजन दास को जो जवाब दिया है, सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जवाब की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। रूपाली सोशल मीडिया पर खुलकर अपने विचार व्यक्त करने के लिए पहचानी जाती हैं। बंगाल की राजनीति में वह काफी रुचि रखती हैं, उन्होंने साल 2024 में लोकसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। वह सक्रिय राजनीति से भले ही दूर हैं, लेकिन गंभीर मुद्दों पर वह अक्सर सवाल उठाती रहती हैं।
EndFragment