बीफ खाने का आरोप लगाने वाले यूजर पर भड़की रूपाली गांगुली 
मनोरंजन

Rupali Ganguly: बीफ और मटन खाने के आरोप पर भड़की रूपाली गांगुली, यूजर को दिया करारा जवाब

टीवी सीरियल अनुपमा की एक्ट्रेस Rupali Ganguly का गुस्सा यूजर पर फूट पड़ा, क्योंकि एक यूजर ने उन पर बीफ और मटन खाने का आरोप लगाया। अनुपमा ने स्ट्रीट डॉग्स को लेकर हमदर्दी जताई थी।

अनिल सिंह

StartFragment

Rupali Ganguly On Eating Beef: टीवी सीरियल अनुपमा में रूपाली गांगुली नजर आती हैं। वो हमेशा ही स्ट्रीट डॉग्स को लेकर हमदर्दी जताते हुए नजर आई हैं। स्ट्रीट डॉग्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तमाम सेलिब्रिटीज ने नाराजगी व्यक्त की। टीवी की अनुपमा भी उन लोगों में शामिल थी। इस पर एक यूजर ने उन्हें भला बुरा कहा और कहा कि वह खुद तो बीफ, चिकन, मटन और फिश खाती हैं। यूजर के कमेंट पर रूपाली गांगुली का गुस्सा भड़क उठा और वह उसे करारा जवाब देते हुए नजर आई हैं। 

रूपाली गांगुली ने अपने जवाब में लिखा, मैं बेघर जानवरों को खाना खिलाती रहती हूं। हर जानवर की वैक्सीनेशन करवाती हूं। मैं एनिमल शेल्टर और गौशाला को सपोर्ट करती हूं। ना सिर्फ अपने शहर में बल्कि पूरे इंडिया में। मैं एक प्राउड वेजिटेरियन हूं। मेरे बच्चे भी स्ट्रीट जानवरों के साथ रहे हैं और वह उन्हें प्रोटेक्ट करते हैं। वह प्यार और दया को समझते हैं। यह धरती सबके लिए है। 

रूपाली गांगुली को लेकर यूजर ने क्या कहा था

रूपाली गांगुली ने जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अपना गुस्सा जाहिर किया, तो कमेंट में एक यूजर ने लिखा, आप स्ट्रीट डॉग्स को लेकर ज्ञान मत दो, जबकि आप खुद चिकन, मटन, बीफ और फिश खाते हो। प्यार हर जानवर को लेकर होना चाहिए जो स्ट्रे एनिमल के सपोर्ट में बोल रहे हैं, आप लोग रोज शेल्टर होम जाएं और उन्हें खाना खिलाएं, आप उनका ध्यान रखें और वहां रहें, जब कोई नहीं होता या उनके लिए फंड से इकट्ठा करें। कम से कम 10 स्ट्रे एनिमल के लिए, उन्हें गोद लो। आप लोग न्यूज़ देखो और तब आपको पता चलेगा कि यह कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। इससे कुछ सीखो। नहीं तो अपने परिवार के लोगों को रेबीज होने तक का इंतजार करो। उसके बाद भौंकना। 

रूपाली गांगुली ने यूजर को करारा जवाब दिया

रूपाली गांगुली ने यूजर को करारा जवाब दिया है, यह कहा जा सकता है। रूपाली गांगुली के काम की अगर बात करें तो वह टीवी सीरियल अनुपमा में नजर आती हैं। उन्होंने दशकों से दर्शकों का दिल जीता है। टीवी सीरियल अनुपमा टीवी पर हमेशा टॉप शोज की लिस्ट में बना रहता है। 

EndFragment

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित