दिवाली पर पटाखे फोड़ने का विरोध कर फंसी रुबीना दिलैक, 'एन्टी हिंदू' कहे जाने पर एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब 
मनोरंजन

दिवाली की पोस्ट की वजह से एक्ट्रेस पर लगा था हिंदू विरोधी होने का आरोप, पटाखे पर ज्ञान पड़ा था भारी

Rubina Dilaik Diwali: रुबीना दिलैक ने दिवाली पर पटाखों के खिलाफ ट्वीट किया, जिस पर उन्हे 'एन्टी हिंदू' कहकर ट्रोल किया गया। एक्ट्रेस ने जवाब में कहा- "क्या सचमुच तुम लोगो का दिमाग खराब है?"

अनिल सिंह

StartFragment

Rubina Dilaik Diwali Post: सीरियल 'छोटी बहू' में राधिका की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अक्सर अपने बेबाक और स्पष्ट बयानो के चलते चर्चा में रहती हैं। हालांकि, साल 2023 में दिवाली के मौके पर पटाखों को लेकर किए गए उनके एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर भारी हंगामा खड़ा कर दिया था। उनके इस पोस्ट के बाद लोगो ने उन्हे 'एन्टी हिंदू' तक कहना शुरू कर दिया था।

जब पूरा देश दिवाली की खुशियां मना रहा था और सोशल मीडिया पर जश्न की तस्वीरें छाई हुई थी, उसी दौरान रुबीना ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसने आग में घी डालने का काम किया। इस पोस्ट के बाद उन्हे जमकर ट्रोल किया गया और उनकी फिल्मों और शो को बॉयकॉट करने तक की माग उठने लगी।

रुबीना ने किया था ये पोस्ट

रुबीना दिलैक ने अपने पोस्ट में लिखा था, "जो कोई भी इससे संबंधित है उसके लिए! दिवाली खत्म हो चुकी है, पटाखे फोड़ना बंद करे.. 10 नवंबर से सुबह 3 बजे तक बिना रुके पटाखे जलाए जा रहे है.. अब बहुत हो गया.. वायु प्रदूषण तो है ही, ध्वनि प्रदूषण हमारी नीद उड़ा रहा है.."

ट्रोल्स ने कहा 'हिंदू विरोधी'

रुबीना का यह ट्वीट कुछ लोगो को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्होने फौरन एक्ट्रेस पर हिंदू त्योहारों का विरोध करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हे न सिर्फ जमकर ट्रोल किया, बल्कि कई यूजर्स ने तो उनसे तुरंत माफी मागने और इस पोस्ट को डिलीट करने तक की माग कर डाली।

रुबीना ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया पर मचे इस बवाल के बाद रुबीना दिलैक ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। उन्होने एक और ट्वीट में नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, "हिंदू विरोधी??? क्या सचमुच तुम लोगो का दिमाग खराब है?" रुबीना ने इसके बाद एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होने स्पष्ट किया कि वह दूसरो की नीद और सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली चीजो के खिलाफ हैं, न कि किसी त्योहार के। रुबीना के इस स्टैंड पर कुछ लोगो ने उनका समर्थन भी किया, लेकिन यह मामला काफी दिनो तक सुर्खियों में बना रहा।

EndFragment

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट